MP News: बड़वानी में एक्सीलेटर पाइप फटने से चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई अपनी जान

MP News: सेंधवा से बड़वानी की ओर जा रही बर्मन ट्रेवल्स की एक निजी बस में एबी रोड हाइवे पर अचानक आग लग गई. बस धुआं-धुआं हो गई. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया.
Fire breaks out in a moving bus in Barwani.

बड़वानी में चलती बस में लगी आग

MP News: आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बड़ा हादसा टल गया. सेंधवा से बड़वानी की ओर जा रही बर्मन ट्रेवल्स की एक निजी बस में एबी रोड हाइवे पर अचानक आग लग गई. बस धुआं-धुआं हो गई. इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. ड्राइवर ने सुझबूझ के साथ बस को किनारे लगाया इसके बाद यात्रियों ने बस से उतरकर और कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे में किसी प्रकार की जान जनहानि नहीं हुई है. मौके पर फायर बिग्रेट की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

एक्सीलेटर का पाइप फटने से हुआ बस में धुआं

बस के चालक के अनुसार, एक्सीलेटर का पाइप फटने से बस में धुआं- धुआं हो गया था और ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी साइड में लगाकर उसे सुधारने की कोशिश की. वहीं सोशल मीडिया पर भी बस के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसको देखकर सभी लोग हैरान है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है.

गर्मी के कारण गाड़‍ियों में लग सकती है आग

देशभर में अप्रैल महीने में हीटवेव और भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगती है. लोग गर्मी से बचने के लिए अपने वाहनों का उपयोग करते हैं तो कई लोग प्राइवेट संसाधनों का उपयोग करते हैं. ऐसे समय पर कई जरुरी बातों को ध्‍यान रखा जाना चाहिए.

  • वाहन के अंदर खराब वायरिंग से शॉर्ट सर्किट हो सकते हैं, तो इन्‍हें ठीक करा लिया जाए.
  • पेट्रोल, डीजल या फिर गैस के लीकेज होने पर भी खतरा बढ़ता है, इसको यात्रा से पहले ठीक करवा लेना चाहिए.
  • कड़ी धूप में लंबे समय तक कार को खड़ी रखना और लगातार गाड़ी चलाने से आग लग सकती है. ऐसे में थोड़ा ध्‍यान रखा जाना जरुरी होता है.
  • कार में किसी भी प्रकार का धूम्रपान, जैसे सिगरेट, लाइटर या गैसे सिलेंडर को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान लेकर जाना आग का कारण बना सकता है, तो इस बात का ध्‍यान रखना बेहद जरुरी है कि यात्रा के दौरान इन आग के कारणों से दूर रहें.

ये भी पढे़ं- MP News: मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार, मुंडन के कार्यक्रम में कई लोगों ने किया था सामूहिक भोजन

ज़रूर पढ़ें