Indore: इंदौर के बड़े कारोबारी ने खुद को मारी गोली, छोटी से बात को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद, जानें पूरा मामला

Indore: इंदौर के बड़े हार्डवेयर कारोबारी सुधीर पाटनी पिता राजवीर पाटनी ने अपनी पिस्टल से खुद गोली मार कर सुसाइड कर लिया. आइए जानते है पूरा मामला.
indore news

फाइल फोटो

Indore: इंदौर के बड़े हार्डवेयर कारोबारी सुधीर पाटनी पिता राजवीर पाटनी ने अपनी पिस्टल से खुद गोली मार कर सुसाइड कर लिया. ये घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. खबरों के मुताबकि सुधीर का उनकी पत्नी के साथ विदेश जाने को लेकर विवाद हुआ था. दरअसल सुधीर पाटनी के दोनों बच्चे (बेटा-बेटी) यूएस में रहते हैं. पत्नी बच्चों के पास जाने वाली है. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुधीर अपने कमरे में गए पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली.

‘शांति निकेतन’ में रहता था परिवार

शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन अंतिम संस्कार बच्चों के विदेश से आने के बाद होगा. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. 62 वर्षीय पाटनी बॉम्ब हॉस्पिटल के पीछे पॉश टाउनशिप ‘शांति निकेतन’ में रहते थे. वे शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी थे. पु्लिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुसाइड वाले दिन ही पत्नी दोपहर की फ्लाइट से यूएस बच्चों के पास जाने वाली थीं, लेकिन रात में पाटनी ने पत्नी से कहा कि वह विदेश ना जाएं. इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया.

सुधीर लगातार कर रहे थे मना

ये भी कहा जा रहा है कि पत्नी लंबे समय से बच्चों के पास यूएस जाने के लिए कह रही थी लेकिन सुधीर पाटनी हर बार उन्हें मना कर देते हैं. जिस वक्त पाटनी ने खुद को गोली मारी, उस समय उनकी पत्नी घर में ही थीं, लेकिन उनसे काफी दूर थीं. जब वे कमरे में पहुंचीं तो पाटनी पड़े हुए थे और उनके सिर से खून वह रहा था.

बच्चों को दी गई सूचना

इंदौर पुलिस ने सुधीर पाटनी के शव का पोस्टमार्टम कराकर एमवाय अस्पताल में रखवा दिया है. हैरानी की बात ये है कि इंदौर में पाटनी के परिवार में पत्नी के अलावा और कोई नहीं है. उनके बच्चों को सूचना देकर यूएस से बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘अब बंगाल आजाद होगा, बिना डर के जय श्रीराम बोलेंगे’, भोपाल में रवि किशन बोले- TMC के लोग हिंदुओं के इलाके में बम मारते थे

ज़रूर पढ़ें