दिल्ली-हावड़ा रुट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, कानपुर-पटना समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
वंदे भारत ट्रेन
Vande Bharat Delhi Howrah Route: वंदे भारत से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली के बीच सफर करने का मौका मिल सकता है. रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में बनी पहली वंदे भारत ट्रेन को अब डायनामिक टेस्ट और फील्ड ट्रायल के लिए भेजा गया है. यह ट्रेन कानपुर-पटना समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. यहां जानें पूरा रुट मैप.
किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी?
वंदे भारत ट्रेन कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. जिसमें कानपुर, मिर्जापुर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, पटना, झाझा, जसडीह, आसनसोल और बर्धमान जैसे शहर शामिल हैं. दिल्ली-हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं.
अभी लगता है 17-18 घंटे का समय
फिलहाल, अभी टेस्टिंग की जा रही है. ट्रेन को चलाने से पहले उसकी गति, सुरक्षा और काम करने के तरीके की जांच की जाएगी. इसके बाद ही यात्रियों के लिए खोला जाएगा. यह ट्रायल भारतीय रेलवे की खास उपलब्धि मानी जा रही है. यह सेवा शुरू होने के बाद बंगाल से दिल्ली तक सफर करने वालों का काफी समय बचेगा. अभी तक इस रूट पर सबसे तेज ट्रेनें हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं. लेकिन ये ट्रेनें इसके बावजूद भी 17-18 घंटे का समय लेती हैं.
ये भी पढे़ंः कल तक दूसरों के घर पर धोती थीं बर्तन, अब हैं विधायक, पढ़ें भाजपा MLA कलिका माजी की कहानी
15 घंटे में सफर होगा पूरा
वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से हावड़ा का सफर मात्र 15 घंटों में पूरा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही 100वीं वंदे भारत ट्रेन के लक्ष्य पर भी पहुंचा जा सकेगा. दिल्ली और कोलकाता (हावड़ा) के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल पाएगी.