WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब 24 घंटे बाद भी गायब नहीं होगा स्टेटस, आ रहा है खास ‘Archive’ फीचर

WhatsApp New Features 2026: अभी व्हाट्सऐप स्टेटस सिर्फ 24 घंटे के लिए ही रहता है और उसके बाद अपने आप हट जाता है. अगर आप इस बीच इसे सेव नहीं करते, तो यह हमेशा के लिए गायब हो जाता है. इसी वजह से लोग लंबे समय से 'स्टेटस आर्काइव' फीचर की मांग कर रहे थे.
WhatsApp New Features

व्हाट्सऐप नया फीचर

WhatsApp New Features 2026: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है. अब कंपनी ‘स्टेटस आर्काइव’ नाम का एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जो काफी हद तक इंस्टाग्राम की तरह काम करेगा. अभी व्हाट्सऐप स्टेटस 24 घंटे बाद अपने आप हट जाते हैं, लेकिन इस नए अपडेट के बाद एक्सपायर हुए स्टेटस खुद-ब-खुद सेव हो जाएंगे. इससे यूजर्स को अपने पसंदीदा स्टेटस को बार-बार मैन्युअली सेव नहीं करना पड़ेगा और वे पुराने स्टेटस को बाद में भी आसानी से देख पाएंगे.

स्टेटस को लेकर अभी क्या सिस्टम है?

अभी व्हाट्सऐप स्टेटस सिर्फ 24 घंटे के लिए ही रहता है और उसके बाद अपने आप हट जाता है. अगर आप इस बीच इसे सेव नहीं करते, तो यह हमेशा के लिए गायब हो जाता है. इसी वजह से लोग लंबे समय से ‘स्टेटस आर्काइव’ फीचर की मांग कर रहे थे. यह सुविधा व्हाट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वालों के पास पहले से है, लेकिन अब जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है ताकि पुराने स्टेटस सुरक्षित रहें.

नया फीचर कैसे काम करेगा?

नई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर के आने के बाद स्टेटस के लिए 24 घंटे की पाबंदी खत्म हो सकती है यानी वे अपने आप डिलीट नहीं होंगे. अब उन्हें हटाने के लिए आपको खुद डिलीट करना होगा. साथ ही व्हाट्सऐप इस ‘स्टेटस आर्काइव’ फीचर को पूरी तरह से आपकी पसंद पर छोड़ेगा. आप सेटिंग्स में जाकर इसे अपनी जरूरत के हिसाब से चालू या बंद कर सकेंगे. अगर आप इसे बंद रखते हैं, तो आपके स्टेटस पहले की तरह ही 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएंगे और कहीं सेव नहीं होंगे.

कब आएगा व्हाट्सऐप का नया फीचर?

खबरों की मानें तो व्हाट्सऐप अभी इस फीचर को बना रहा है और अभी तक इसकी टेस्टिंग भी शुरू नहीं हुई है. आम तौर पर कोई भी नया बदलाव पहले बीटा टेस्टर्स को इस्तेमाल के लिए दिया जाता है और वहां सफल होने के बाद ही सभी के लिए जारी किया जाता है. इसी प्रोसेस के कारण आम यूजर्स तक इस फीचर को पहुंचने में अभी कुछ हफ्तों का समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें-WhatsApp 2026 Big Update: इन स्मार्टफोन्स पर बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, फटाफट करें ये काम

व्हाट्सऐप पर आएगा WhatsApp Plus फीचर

व्हाट्सऐप इन दिनों ‘व्हाट्सऐप प्लस’ (WhatsApp Plus) नाम के एक पेड सब्सक्रिप्शन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इसमें यूजर्स को हर महीने कुछ फीस देनी होगी, जिसके बदले उन्हें एक्स्ट्रा फीचर्स जैसे-नए थीम्स, कस्टम आइकन्स और ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा मिलेंगे. अच्छी बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह से आपकी पसंद पर होगा. अगर आप पैसे नहीं भी देते हैं, तो भी आप पहले की तरह कॉलिंग, चैटिंग और फाइल शेयरिंग जैसी जरूरी सेवाओं का फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे.

ज़रूर पढ़ें