CM मोहन यादव की गुना को 1189 करोड़ की सौगात, अडानी समूह की सीमेंट फैक्ट्री का करेंगे शिलान्यास, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे मौजूद

सीमेंट फैक्ट्री के बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से करीब डेढ़ हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. वहीं रोजगार के साथ ही 160 करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व हर साल मिलने की संभावना है.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(File Photo)

CM Mohan Yadav Guna Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को गुना में 1189 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. इनमें अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री भी शामिल है. मुख्यमंत्री आज सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे.

सीमेंट फैक्ट्री समेत 144 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे. सबसे पहले वे सुबह साढ़े 10 बजे भोपाल से सिहोर के लिए रवाना होंगे. यहां एक स्थानीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV के तहत स्वीकृत कार्यों का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से ही गुना के लिए रवाना होंगे. गुना में दशहरा मैदान कार्यक्रम का आयोजन है. यहां दोपहर साढ़े 3 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और यहां 1059 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अदानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा लगभग 144 तमाम विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे.

रोजगार मिलने के साथ ही राजस्व बढ़ेगा

32 हैक्टेयर भूमि पर बनने वाली अंबुजा कांक्रीट नार्थ प्रा.लि. (अडानी ग्रुप) की सीमेंट फैक्ट्री निर्माण किया जाएगा. इसकी उत्पादन क्षमता 2×2 मिलियन टन होगी. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री के बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से करीब डेढ़ हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा. वहीं रोजगार के साथ ही 160 करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व हर साल मिलने की संभावना है.

कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गोविन्‍द सिंह राजपूत समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रहेगी.

ये भी पढे़ं: MP में प्राइमरी ड्रॉपआउट जीरो, लेकिन 12वीं तक पढ़ाई से बाहर हो रहे बच्चे; नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

ज़रूर पढ़ें