क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा PBKS vs MI मैच? मौसम अपडेट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, यहां जाने धर्मशाला का ताजा वेदर रिपोर्ट
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
PBKS vs MI: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला आज गुरुवार 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले मौसम विभाग के अपडेट ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है.
क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा PBKS vs MI मैच?
दरअसल पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले धर्मशाला में बारिश की खबरें सामने आई थी. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में टॉस के वक्त बारिश के आसार नहीं हैं. लेकिन उसके 1 घंटे पहले लगभग 50 फीसदी तक बारिश होने के आशंका जताई जा रही है. हालांकि टॉस के वक्त बारिश की संभावना न होने के कारण मैच रद्द होने की उम्मीद नहीं हैं. हालांकि 48 प्रतिशत बादल छाए रहने कई उम्मीद हैं, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं.
अगर रद्द हुआ मैच, तो किसी होगा फायदा?
अगर बारिश या किसी और वजह से यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो इसका सीधा फायदा पंजाब किंग्स को मिल सकता है. अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. ऐसे में पंजाब के 14 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी. वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है और वह टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो चुकी है. ऐसे में ये एक पॉइंट उनके लिए कोई अहमियत नहीं रखता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, जसप्रित बुमरा, अश्वनी कुमार/शार्दुल ठाकुर