अक्षय कुमार की फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ का टीजर आउट, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर दिखी यह फिल्म

Welcome To The Jungle Film: अक्षय कुमार के स्टाइलिश पोस्टर के बाद अब टीजर ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फैंस उन्हें फिर से कॉमेडी अंदाज में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. लंबे समय बाद अक्षय कुमार को उनके पुराने मजेदार अवतार में देखकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
Welcome To The Jungle teaser out

Welcome To The Jungle का टीज़र हुआ आउट

Welcome To The Jungle Teaser: ‘वेलकम टू द जंगल’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. टीजर में एक बार फिर वही मजेदार कॉमेडी, जबरदस्त कन्फ्यूजन और हंसी से भरपूर माहौल देखने को मिल रहा है, जिसके लिए ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी काफी फेमस है. पुराने किरदारों की झलक और कॉमिक स्टाइल दर्शकों को नॉस्टैल्जिक फील दे रही है.

अक्षय कुमार के स्टाइलिश पोस्टर के बाद अब टीजर ने भी सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फैंस उन्हें फिर से कॉमेडी अंदाज में देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. लंबे समय बाद अक्षय कुमार को उनके पुराने मजेदार अवतार में देखकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

टीजर में क्या दिखाया गया है?

करीब डेढ़ मिनट के टीजर की शुरुआत एक मजेदार डायलॉग से होती है. अक्षय कुमार कहते हैं, ‘इस फिल्म को बनाने में किसी जानवर का इस्तेमाल नहीं हुआ है, सिर्फ कुछ घोड़े और हम गधे शामिल हैं.’ इस डायलॉग पर लोग खूब हंस रहे हैं. वहीं टीजर में सुनील शेट्टी की कॉमिक टाइमिंग भी फैंस को काफी पसंद आ रही है.

फिल्म पूरी तरह कॉमेडी, अफरा-तफरी और मजेदार घटनाओं से भरी हुई दिखाई दे रही है. हर सीन में हंसी और मनोरंजन का तड़का देखने को मिल रहा है. ज्यादा स्टारकास्ट, ज्यादा मस्ती और लगातार कॉमिक सिचुएशन के साथ यह फिल्म दर्शकों को फुल फैमिली एंटरटेनमेंट देने का वादा करती है.

ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 से लेकर कर्तव्य तक, इस वीक OTT पर धमाल मचाएंगी ये मूवीज, देखे लिस्ट

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कब रिलीज होगी?

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज ने मिलकर प्रस्तुत किया है. फिल्म का निर्माण फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है. यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ज़रूर पढ़ें