IIFA Awards 2026 में धुरंधर ने जीते कई अवॉर्ड, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर और किस एक्ट्रेस ने मारी बाजी
IIFA अवॉर्ड 2026
IIFA Awards 2026: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स के 26वें संस्करण के विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड की कई फिल्मों और कलाकारों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गई है. शुक्रवार को IIFA के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए विजेताओं की लिस्ट शेयर की गई. आइए जानते हैं कि इस साल किन फिल्मों और सितारों ने अवॉर्ड अपने नाम किए.
धुरंधर-छावा और सैयारा ने बटोरी सुर्खियां
इस साल IIFA Awards में कई फिल्मों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने कई पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा बनाया. वहीं ‘सैयारा’ और ‘छावा’ को भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले.

इसके अलवा OTT कैटेगरी में आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने भी कई पुरस्कार अपने नाम किए.
रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर
26वें IIFA Awards में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी भूमिका के लिए रणवीर सिंह को दिया गया. वहीं फिल्म ‘सैयारा’ में अपने रोल से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से सम्मानित कीया गया. दोनों कलाकारों को उनके बेस्ट रोल के लिए यह सम्मान मिला.
बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म
अवतार: फायर एंड ऐश (20वीं सेंचुरी स्टूडियो, जॉन लैंडौ, जेम्स कैमरून)
बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर – धुरंधर
बेस्ट लीड एक्ट्रेस: अनीत पड्डा – सैयारा
बेस्ट लीड एक्टर: रणवीर सिंह – धुरंधर
बेस्ट मेल डेब्यू: अहान पांडे – सैयारा
बेस्ट फीमेल डेब्यू: राशा थडानी – आजाद
बेस्ट एक्ट्रेस (सहायक भूमिका): हुमा कुरेशी – जॉली एलएलबी 3
बेस्ट एक्टर (सहायक भूमिका): संजय दत्त – धुरंधर
नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर: अक्षय खन्ना – धुरंधर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: शाश्वत सचदेव – धुरंधर
सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल): आदित्य धर – धुरंधर
सर्वश्रेष्ठ कहानी : होमबाउंड (बशारत पीर, सुमित रॉय, नीरज घेवान )
बेस्ट सॉन्ग: इरशाद कामिल – सैयारा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): फहीम अब्दुल्ला – सैयारा
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): श्रेया घोषाल – सैयारा (रीप्राइज)
टेक्निकल अवॉर्ड्स
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: विकाश नौलखा – धुरंधर
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: आदित्य धर – धुरंधर
बेस्ट डायलॉग: आदित्य धर-धुरंधर
बेस्ट एडिटिंग: शिवकुमार वी. पणिक्कर – धुरंधर
बेस्ट कोरियोग्राफी: बॉस्को लेस्ली मार्टिस – आवन जावन, वॉर 2
बेस्ट साउंड डिजाइन डिजाइन: बिश्वदीप चटर्जी – धुरंधर
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: ए आर रहमान – छावा
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: असेम्बलेज एंटरटेनमेंट, रिडिफाइन- छावा
डिजिटल फिल्म कैटेगरी
बेस्ट पिक्चर – बारामूला
बेस्ट स्टोरी (ओरिजिनल) – बारामूला
बेस्ट डायरेक्शन – ‘स्टोलन’ करण तेजपाल
बेस्ट लीड परफॉर्मेंस (मेल) – अभिषेक बनर्जी (‘स्टोलन’)
बेस्ट परफॉर्मेंस (मुख्य भूमिका – महिला) – सान्या मल्होत्रा (‘मिसेज’)
ये भी पढ़ें-सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दिखेगा मिर्जापुर फिल्म का भौकाल, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
डिजीटल सीरीज कैटगरी
बेस्ट सीरीज – ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
बेस्ट डायरेक्शन – आर्यन खान (‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’)
बेस्ट परफॉर्मेंस (सहायक भूमिका – पुरुष) – राघव जुयाल (‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’)
बेस्ट परफॉर्मेंस (सपोर्टिंग रोल- फीमेल)-आन्या सिंह (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
बेस्ट परफॉर्मेंस (लीड- मेल)- जयदीप अहलावत (‘पाताल लोक 2’)
बेस्ट एक्ट्रेस (लीड) – तिलोत्तमा शोम (पाताल लोक 2)
बेस्ट डॉक्यूसीरीज/डॉक्यूफिल्म: द रोशन (नेटफ्लिक्स, राकेश रोशन और शशि रंजन)
बेस्ट रियलिटी/नॉन-स्क्रिप्टेड: द ट्रेटर्स (प्राइम वीडियो )