‘शूटआउट एट वडाला’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, बाथरूम में गिरने से हुई मौत

Director Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और पटकथा लेखक संजय गुप्ता की 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को अंतिम सांस ली. खबरों के अनुसार, कल रात वह अपने बाथरूम में गिर गए थे.
director Sanjay Gupta

डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत

Director Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और पटकथा लेखक संजय गुप्ता की 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को अंतिम सांस ली. खबरों के अनुसार, कल रात वह अपने बाथरूम में गिर गए थे. घटना के बारे में घर पर मौजूद किसी भी सदस्य को पता नहीं चला था. आज 31 अक्टूबर की सुबह जब देखा गया तो संजय गुप्ता बाथरूम मे गिरे हुए मिले, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हालांकि मौत कैसे हुई है, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत के बाद सिनेमा जगत में शोक की लहर है.

सितारों ने जताया दुख

डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत के बाद हर किसी की आंखें नम हैं. संजय गुप्ता के फैंस और उनके चाहने वालों को गहर सदमा पहुंचा है. तुषार कपूर और कमाल आर. खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं. एक्स पोस्ट में तुषार कपूर ने लिखा, जब मैं सुबह उठा ती मेरे प्रिय डायरेक्टर संजय गुप्ता के अचानक और दुखद निधन की सूचना मिली.

आगे तुषार संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखते हैं कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, लेकिन वे एक ऐसी मिसाल थे जिन्होंने जिंदगी को पूरी तरह से जीना सिखाया. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. पोस्ट के अंत में तुषार ने RIP सर लिखा.

ये भी पढ़ें-IIFA Awards 2026 में धुरंधर ने जीते कई अवॉर्ड, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर और किस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

संजय गुप्ता की चर्चित फिल्में

संजय गुप्ता ने ऐसी फिल्में बनाईं जिन्हें दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे. उनका फिल्मी सफर काफी यादगार रहा है. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था. उनकी फेमस फिल्मों में कांटे, शूटआउट एट वडाला, काबिल, आतिश, राम शस्त्र, जंग, जज्बा, जिंदा, मुसाफिर और मुंबई सागा जैसे नाम शामिल हैं. बता दें कि इनमें से कई फिल्मों के निर्माता भी वे खुद थे. निर्देशन के अलावा संजय गुप्ता ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी इंडस्ट्री को कई फिल्में दीं. उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला, प्लान, वुडस्टॉक विला, एसिड फैक्ट्री और पंख जैसी फिल्मों का निर्माण किया था.

ज़रूर पढ़ें