Indore News: बॉयज हॉस्टल में पानी लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, वॉर्डन गिरफ्तार, गलत तरीके से छूने का भी लगाया आरोप
बॉयज हॉस्टल में हंगामा
Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. राजेंद्र नगर के एक नामी स्कूल में आयोजित एक समर कैंप के दौरान 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली गुरुवार देर रात कैंपस में हंगामे की स्तिथि बन गई. पुलिस को मामले की सूचना दी गई, हॉस्टल पहुंची पुलिस ने छात्रा व स्टॉफ से पूछताछ की. मामले में हॉस्टल के वॉर्डन विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक देर रात जब टीम हॉस्टल पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए था हालांकि शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इस मामले में पुलिस ने बताया है कि पीड़ित छात्रा मूल रूप से रतलाम की रहने वाली है और वह समर कैंप में भाग लेने के लिए इंदौर आई थी.
परिवार को बताई आपबीती
छात्रा ने अपने साथ हुई इस घिनौनी हरकत की आपबीती फोन पर अपने परिवार को बताई. इसके बाद छात्रा के स्थानीय परिचित और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल कैंपस पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया.
अन्य छात्राओं ने भी की शिकायत
इस घटना के अगले दिन जब हॉस्टल में रहने वाली कुछ अन्य छात्राओं के बीच आपस में बातचीत हुई, तो कुछ और लड़कियों ने भी वॉर्डन विनोद शर्मा के व्यवहार और उसकी संदिग्ध हरकतों को लेकर शिकायत की. अन्य छात्राओं की बातें सुनकर पीड़ित लड़की का हौसला बढ़ा और उसने तुरंत मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी.
ये भी पढ़ें: मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…’, रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले मां से हुई थी बात, चैट वायरल