प्रतीक ने किसके खिलाफ दर्ज कराया था रंगदारी का केस? कौन मैनेज करेगा यादव परिवार का पूरा बिजनेस
प्रतीक यादव और अमन
Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन कुछ दिन पहले हुआ था. शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत कार्डियक अटैक के कारण हुई थी. हालांकि मौत के बाद से ही कई तरह के बातें सामने आ रही हैं. अब तक जांच में सामने आया है कि प्रतीक ने पिछले साल पुलिस में एक रंगदारी का मामला भी दर्ज कराया था. इसके साथ-साथ प्रतीक का बिजनेस अब कौन संभालेगा इसको लेकर भी चर्चाएं तेज हो चली हैं.
प्रतीक यादव रियल स्टेट और प्रीमियम जिम का कारोबार करते थे, बीते साल 13 जुलाई 2025 को उन्होंने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में रियल स्टेट कंपनी मोनल इंफ्रा के निदेशक कृष्णानंद पांडेय, उनकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी.
इस मामले में उनके बयान भी दर्ज कराए जा चुके हैं. पुलिस का कहना है कि प्रतीक के बयान हो चुके थे. यही वजह है कि केस बंद नहीं होगा. बल्कि उसकी जांच जारी रहेगी.
कौन संभालेगा प्रतीक का बिजनेस
प्रतीक यादव के निधन के बाद से ही उनके बिजनेस को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. हर कोई सवाल पूछ रहा है कि अब इतना बड़ा व्यापार कौन संभालेगा. तो इसका जवाब है कि यह व्यापार प्रतीक की पत्नी के भाई अमन संभालेंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि अमन न सिर्फ प्रतीक के साले थे. बल्कि उनके बिजनेस पार्टनर भी थे.
प्रतीक के साथ 15 सालों से काम कर रहे थे अमन
साल 2011 में शादी के बाद शुरू हुई यह दोस्ती इतनी गहरी थी कि प्रतीक की दर्जनों कंपनियों का चेहरा अमन ही थे. जब प्रतीक को रियल स्टेट में करोड़ों का नुकसान हुआ या जब मुलायम सिंह यादव और अपनी माताजी के जाने के बाद वे गहरे डिप्रेशन में गए तब अमन साए की तरह उनके साथ खड़े रहे.
ऐसे में तय कि है कि अब जबकि प्रतीक की दोनों बेटियां छोटी हैं यह माना जा रहा है कि अपर्णा यादव के बिहाफ पर अमन ही इस पूरे बिजनेस एम्पायर को आगे संभालेंगे. हालांकि इसको लेकर अब तक परिवार की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है.
ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पिता ने दी दामाद को मुखाग्नि, ‘प्रतीक यादव अमर रहे…’, के लगे नारे