KKR vs GT Match: कोलकाता ने जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा बरकरार, गुजरात को 29 रनों से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस
KKR vs GT Cricket Score: आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए. कोलकाता के लिए फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए. जवाब में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. गुजरात के लिए साईं सुदर्शन,गिल और जॉस बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी
गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज