UP News: ‘मेरे मरने का समय नहीं था, पर पत्नी का अत्याचार जीने नहीं देता’, सुसाइड से पहले इंजीनियर का छलका दर्द

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पत्नी की प्रताड़ना से व्यथित एक इंजीनियर पति ने कुसम्ही जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
gorakhpur

मृतक प्रद्युम्न कुमार यादव

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पत्नी की प्रताड़ना से व्यथित एक इंजीनियर पति ने कुसम्ही जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इंजीनियर प्रद्युम्न कुमार यादव (33) कुशीनगर का निवासी था और मध्य प्रदेश की एक कंपनी में काम करता था. उसने खुदकुशी से पहले 1.46 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था. इस वीडियो में वह अपनी पत्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है.

मेरे मरने का समय नहीं था, परंतु…

वायरल हो रहे वाडियो में देखा जा सकता है “मेरे मरने का समय नहीं था, परंतु पत्नी के अत्याचारों के कारण अब जीने की इच्छा शेष नहीं रह गई है. कोई यह न कहे कि मैं असमय मर गया.” उसने वीडियो में कहा है कि हर माता-पिता की उम्मीद होती है कि उनका बेटा बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन पत्नी द्वारा दिए गए दुखों के आगे वह माता-पिता का दुख भूल गया. उसने अपने बड़े भाई से करबद्ध प्रार्थना की कि वह माता-पिता को कभी यह एहसास न होने दें कि उनका एक बेटा अब इस दुनिया में नहीं है.

2 जून 2017 को हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक पत्नी ने इंजीनियर प्रद्युम्न कुमार यादव (33) पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था. जिसके कारण में वह लगातार टूटता चला गया. प्रद्युम्न की शादी सोहाग गांव अर्पिता पुत्री हरिशंकर से 2 जून 2017 में हुई थी. शादी के बाद पत्नी शुरुआती 3 महीने ससुराल में रही जिसके बाद वह अधिकतर समय अपने पति के साथ हरियाणा में रही. साल 2020 में दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला न्यायालय तक पहुंच गया.

अपने पीछे 5 साल की बेटी छोड़ गया प्रद्युम्न

दोनों से पांच साल की एक बेटी है, जो मां के साथ रहती है. प्रद्युम्न की पत्नी अर्पिता ने दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित मुकदमा किया था, पारिवारिक न्यायालय पडरौना में केस विचाराधीन है. प्रद्युम्न इस सब से बहुत परेशान हो चुका है. उसको बार-बार छुट्टी लेकर आने में समस्या हो रही थी और अंत में उसने हारकर खुदकुशी का रास्ता चुना. खुदकुशी से पहले प्रद्युम्न ने 1.46 मिनट के वीडियो में अपना दर्द बयां किया. उसने कहा कि हार गया जिंदगी से. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी है.

ये भी पढ़ें: Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पिता ने दी दामाद को मुखाग्नि, ‘प्रतीक यादव अमर रहे…’, के लगे नारे

ज़रूर पढ़ें