‘स्टेडियम में फैंस की नो एंट्री!’ IPL मैच बिना दर्शकों के कराने की उठी मांग, खेल मंत्री को लिखा गया पत्र
आईपीएल 2026
IPL : आईपीएल 2026 को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है. 28 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में टीमें अब तक हवाई और सड़क मार्ग से लाखों किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं. अलग-अलग शहरों में मैच होने से लगातार यात्राएं जारी हैं. मौजूदा हालत में जब सरकार से लेकर आम नागरिक तक फिजूलखर्च कम करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में आईपीएल एक ऐसा बड़ा आयोजन नजर आ रहा है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं. इसी के चलते CTI ने खेल मंत्री को पत्र लिखकर बिना दर्शकों के आईपीएल मैच कराने की मांग की है.
बिना दर्शकों के मैच कराने की उठी मांग
दरअसल चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने रविवार को इस मुद्दे पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने हवाई यात्रा में कटौती करते हुए आईपीएल के बचे हुए मैचों को सीमित मैदानों और बिना दर्शकों के कराने की मांग की है. गोयल का मानना है कि इस फैसले से लाखों लीटर ईधन, पैट्रोल और डीजल बचेगा और देश पर कम बोझ पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: क्या तेलुगू एक्ट्रेस श्रीलीला को डेट कर रहे हैं तिलक वर्मा?वायरल वीडियो से हलचल
टीमों की यात्रा में भारी फ्यूल खर्च
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मुताबिक आईपीएल टीमों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले चार्टर्ड विमान, जैसे बोइंग 737 और एयरबस A320, औसतन हर घंटे 2400 से 3000 लीटर तक ईधन खर्च करते हैं. इस हिसाब से करीब 2 घंटे की उड़ान में यह खपत 5000 से 6000 तक पहुंच जाती है. जबकि लंबी दूरी और भारी विमानों के लिए यह आंकड़े 7000 से 8000 लीटर तक भी पहुंच सकते हैं. अब ईधन के इस कहरच को आईपीएल टीमों के करीब 10 हवाई यात्रा से गुना कर दिया जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि हर टीम करीब 50000 से 70000 लीटर तक एवियशन फ्यूल खर्च कर रही हैं.