Amit Shah Chhattisgarh Visit: रायपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, CM Vishnu Deo Sai ने किया भव्य स्वागत
गृहमंत्री अमित शाह
Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके है. रायपुर में सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका भव्य स्वागत किया है. अमित शाह का विमान रविवार रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर भी मौजूद रहे.
बस्तर में कई कार्यक्रमों में होंगे लेट
18 से 19 तक गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कई बड़े कार्यक्रमों में शामिले होंगे. डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि नेतानार सुरक्षा केंद्र अब जनसुविधा केंद्र में तब्दील किया जाएगा. विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. अमित शाह 18 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे.
ये ररा पूरे कार्यक्रम का विवरण
- 18 मई को अमित शाह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचेंगे. यहां वे डायल-112 सेवा के लिए शामिल 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
- अभी तक डायल-112 सेवा प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है.
- रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. वे बस्तर जिले के नेतानार पहुंचेंगे.
- नेतानार में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन करेंगे. शहीदों के परिजनों से मिलेंगे और संवाद करेंगे.
- 19 मई को अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. यूपी, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी के सीएम शामिल होंगे. उसके बाद शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
ये भी पढ़ें: केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी UDF, कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह, ये दिग्गज हो रहे शामिल