केरल में 10 साल बाद सत्ता में लौटी UDF, कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह, ये द‍िग्‍गज हो रहे शामिल

kerala cm vd Satheesan:केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार 18 मई को शपथ लेने जा रही है, जिसमें वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.10 साल बाद सत्ता में लौटी यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
वीडी सतीशन

वीडी सतीशन

Kerala CM Swearing Ceremony: केरल में 10 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार यूडीए की सरकार का गठन होने जा रहा है. केरल चुनावों में इस बार कांग्रेस ने चुनाव जीता है. यही वजह है कि यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है.कांग्रेस नेता वी डी सनातन राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.यूडीएफ की बड़ी चुनावी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं और सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों को लेकर लगातार बैठक चल रही हैं.  

तिरुवनंतपुरम में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस हर हाल में भव्य बनाना चाहती है. यही वजह है कि  कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हो सकते हैं.ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने होंगे.

तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जहां एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल रहे रमेश चेन्निथला को गृह मंत्रालय के साथ सतर्कता विभाग भी मिल सकता है. हालांकि अब तक इसको लेकर पार्टी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है.

कैसा रहा चुनावों का परिणाम

यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर वाम मोर्चा सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया. इसके बाद पद को लेकर करीब 10 दिनों तक मंथन चला, जिसमें  केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का चर्चा में रहा. हालांकि आखिरकार पार्टी हाईकमान ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाई.

कुछ मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

शपथ ग्रहण के साथ पूरी कैबिनेट भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकती है.कांग्रेस, आईयूएमएल और अन्य सहयोगी दलों के बीच मंत्री पदों को लेकर फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. मुस्लिम लीग ने भी सतीशन के नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें: POCSO केस में केंद्रीय मंत्री के संजय बंदी का बेटा गिरफ्तार, कहा- सच जरूरआएगा सामने

ज़रूर पढ़ें