Dhamtari News: SP भावना पांडे ने 38 आरक्षकों का किया तबादला, देखें सूची
क्राइम न्यूज
इनपुटः अभिषेक मिश्रा.
Dhamtari News: जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना पांडेय (SP Bhawna Pandey) ने प्रशासनिक कारणों से जिले के 38 आरक्षकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किया है. इन सभी जवानों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने (आमद देने) के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक, जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों से बल को इधर-उधर किया गया है. इस फेरबदल में मुख्य रूप से थाना नगरी, कुरुद, भखारा, मगरलोड, बोराई, सिहावा के साथ-साथ रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) धमतरी में लंबे समय से जमे आरक्षक भी शामिल हैं.
पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह सभी तबादले पूरी तरह से प्रशासनिक दृष्टिकोण और आंतरिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अस्थायी रूप से किए गए हैं. एसपी भावना पांडेय के इस सख्त और त्वरित आदेश के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं संबंधित जवानों ने नए थानों और चौकियों के लिए रवानगी की तैयारी शुरू कर दी है.

