MP में तापमान बढ़ोतरी का दौर जारी, पारा 45° के पार, आधे से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; अगले 4 दिन और भारी

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी को देखते हुए अगले 4 दिन और भारी होने वाले हैं. 21 मई तक प्रदेश में तापमान बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. अगले कुछ दिन प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में नौतपा जैसी गर्मी देखने को मिलेगी.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP Weather alert: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ तामपान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर हीट वेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. रविवार को मध्य प्रदेश में राजगढ़ 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा. इसके अलावा आधे से ज्यादा जिलों गर्मी के साथ हीट वेव भी लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के तापमान में और भी वृद्धि हो सकती है.

28 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 28 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट है. इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिले शामिल हैं. इन जिलों में सोमवार को तामपान 44 डिग्री तक रहने की संभावना है.

राजधानी भोपाल का तापमान रविवार को 42.7 डिग्री दर्ज किया गया. लेकिन एहसास 44 डिग्री वाला था. भोपाल में निर्माण काम और धूल का असर भी यहां देखा जा रहा है.

राजगढ़ और रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान

रविवार की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक 16 जिलों में पारा 43 डिग्री के पार चला गया. 45 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्मी वाले शहरो में राजगढ़ सबसे ऊपर रहा. वहीं राजगढ़ के बाद रतलाम में भी 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा खंडवा और खजुराहो में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा.

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों का तापमान

  • उज्जैन- 43°
  • इंदौर- 42.8°
  • भोपाल- 42.7°
  • ग्वालियर- 42.6°
  • जबलपुर- 42.3°

21 मई तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी को देखते हुए अगले 4 दिन और भारी होने वाले हैं. 21 मई तक प्रदेश में तापमान बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. अगले कुछ दिन प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में नौतपा जैसी गर्मी देखने को मिलेगी. इस दौरान लू का भी सामना करना पड़ेगा. डॉक्टर्स की सलाह है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक घर के बाहर जाने से बचें. कोई जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

ये भी पढे़ं: भोपाल वालों के लिए खुशखबरी! रानी कमलापति होकर चलेंगी विशाखापट्टनम की दो समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

ज़रूर पढ़ें