भोपाल वालों के लिए खुशखबरी! रानी कमलापति होकर चलेंगी विशाखापट्टनम की दो समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल
समर स्पेशल ट्रेनें
Special Trains: इन दिनों बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां चल रही है. ऐसे में लोग परिवार के साथ धूमने का प्लान बनाते है इस वजह से ट्रेनों में टिकट को लेकर समस्या बनी नहीं रहती है साथ ही भारी भीड़ और लबी वेटिंग का सामना भी यात्रियों को करना पड़ता है. लेकिन अब रेलवे ने इस समस्या का समाधान खोज लिया है. दरअसल रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति स्टेशन होकर विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन और विशाखापट्टनम-फरीदाबाद समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है
इन ट्रेंनों के संचालन से यात्रियों को राहत
इन ट्रेंनों के संचालन से भोपाल सहित मध्य भारत के यात्रियों को उत्तर भारत की ओर यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होकर 23 मई को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.ये गाड़ी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रात 10 जबकर 20 मिनट पर रवाना होगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 08514
वापसी में ट्रेन संख्या 08514, 24 मई को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और 26 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन 21 मई को चलेगी और 23 मई को फरीदाबाद पहुंचेगी. यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर दोपहर 3:45 बजे आएगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08516, 25 मई को फरीदाबाद से रवाना होगी.
उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन
गाड़ी संख्या 09121 उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 22 मई 2026 शुक्रवार को उधना से शाम 6 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 7:20 बजे इटारसी और सुबह 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी. इसके बाद तीसरे दिन रात 12:15 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 09122 निजामुद्दीन-उधना स्पेशल ट्रेन 24 मई 2026 रविवार को रात 9:20 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी.
ये भी पढे़ं- MP की 25 परसेंट आबादी ‘साइलेंट किलर’ का शिकार, हर चौथा व्यक्ति हाई BP का मरीज; मोबाइल की लत बड़ी वजह