ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? कैसे हुई थी पति से मुलाकात, मौत से पहले मां से क्या हुई थी बात
द्विशा शर्मा केस, भोपाल
Bhopal Twisha Sharma Case: भोपाल की हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री इस समय देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. ट्विशा शर्मा के परिवार का कहना है कि उनकी बच्ची की मौत सामान्य नहीं है. बल्कि उसकी हत्या की गई है. परिवार ने दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा के आरोप लाए हैं. ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. पति पैसे से वकील है.
पुलिस ने पूर्व जज और पेशे से वकील उनके बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. ट्विशा का परिवार रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर बहू ट्विशा शर्मा की हत्या का आरोप लगा रहा है. परिवार का कहना है कि ट्विशा भोपाल में खुश नहीं थीं और वापस नोएडा आना चाहती थीं.
पुलिस के मुताबिक ट्विशा और उनके पति की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और फिर शादी हो गई. शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स-बाघ मुगालिया इलाके में पति और ससुराल वालों के साथ रहने लगीं.
मां और सहेली को किया था मैसेज
30 अप्रैल की WhatsApp चैट में परेशान ट्विशा अपनी मां से पूछती हुई दिखी, “आपने मुझे यहां क्यों भेजा?” उसने अपनी मां को यह भी बताया कि उसका पति, समर्थ, उससे बात नहीं कर रहा है. उसने अपनी मां से यह भी कहा कि उसकी जिंदगी नर्क बन गई है.
मौत से कुछ समय पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से अपनी आपबीती शेयर की थी. इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है. उसने लिखा, ‘मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. जब सही समय आएगा, तब मैं कॉल करूंगी.’
ट्विशा और पति के बीच बंद थी बात
ट्विशा की शादी भले ही उसकी मर्जी से हुई हो, लेकिन उसके परिजनों की माने तो वह खुश नहीं थी. आलम यह था कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में बहुत ज्यादा झगड़ा होता था. इस झगड़े में मुख्य वजह पति की मां यानी की सास था. ट्विशा और उनके वकील पति समर्थ सिंह के बीच दूरियां इस कदर बढ़ गई थीं कि बातचीत तक बंद थी.
मौत वाली रात क्या हुआ?
परिजनों के मुताबिक ट्विशा ने मौत से करीब आधा घंटा पहले अपने पिता से बात की थी. उस बातचीत में उन्होंने पति और सास द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी. परिवार का दावा है कि उन्होंने मारपीट की शिकायत भी की थी. 12 मई को ट्विशा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में परिवार के आरोपों के बाद मामला गंभीर हो गया.
शरीर पर चोट के निशान का दावा
परिवार का कहना है कि ट्विशा के शरीर पर चोटों के निशान थे. इसी वजह से परिवार इसे सामान्य आत्महत्या नहीं मान रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. आरोप है कि कुछ अहम सबूत फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित नहीं किए गए.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ट्विशा पर जबरन गर्भपात का दबाव डाला गया था. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है.
ट्विशा मामले में अब तक पुलिस ने क्या-क्या किया?
परिजनों के आरोप और विरोध प्रदर्शन के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज मृत्यु से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय SIT बनाई गई है. फिलहाल पुलिस फरार है.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक