फौरन बदलें अपनी ये आदतें! बढ़ा देती हैं सांप के काटने का खतरा
सांकेतिक तस्वीर
Snake Bites Protection: इंसानों को सांप दिखाई देते हैं तो अच्छे खासे लोगों के पसीने छूट जाते हैं. वहीं, सांप के काटने की खबर से लोगों के मन में डर रहता है. लोग सतर्कता बरते हैं कि सांप उनके घर, गार्डन और परिसर में ना आ जाएं लेकिन जाने-अनजाने में सामना हो जाता है. सावधानी ना बरती जाए तो ये जीवन के लिए भारी पड़ जाता है. सांप के काटने से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
पथरीले और घास वाले क्षेत्र में सावधानी
विशेषज्ञों के अनुसार सांप पथरीले इलाकों, घास वाले क्षेत्र और लकड़ियों के पीछे छिपे हो सकते हैं. सांप अक्सर अपना शिकार चूहे जैसे छोटे जीव-जंतु को बनाते हैं. आत्मरक्षा में सांप इंसानों को काट लेते हैं. सावधानी बरतते हुए इन इलाकों में जाना चाहिए.
गलत फुटवियर का चयन करना
अक्सर इंसान गलत फुटवियर जैसे चप्पल और सैंडल पहनने के कारण भी सांप का शिकार बनते हैं. जिन इलाकों में सांप की मौजूदगी हो वहां मजबूत चमड़े के बूट पहनकर जाना चाहिए. इससे सांप के प्रहार करने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा.
गर्मी और बारिश के सीजन में लापरवाही
गर्मी और बारिश के सीजन में सांप अपने बिल से बाहर निकलकर आ जाते हैं. ठंडे खून के होने के कारण धूप में घूमते हुए दिख जाते हैं. कई बार भोजन या शिकार की तलाश में खुले इलाके, खेत और गार्डन आदि में घूमते नजर आ जाते हैं. ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें: क्या कॉकरोच ने आपके किचन को अपना घर बना लिया है? इन 5 उपायों से करें उनका काम तमाम
वॉकिंग-रनिंग के दौरान सावधानी न रखना
कई बार हम वॉकिंग, जॉगिंग और रनिंग के दौरान सावधानी नहीं रखते हैं. रास्ते में आने-जाने वाले जीव-जंतुओं पर ध्यान नहीं देते हैं. इसी लापरवाही के दौरान कोई सांप आ जाता है तो ये वह काट लेता है.