Janmashtami Special Bhog: जन्माष्टमी पर बनाएं भगवान कृष्ण के पसंदीदा खास व्यंजन, सेहत के लिए भी हैं कमाल

Healthy Janmashtami Bhog Recipes: जन्माष्टमी पर तैयार किए जाने वाले ये व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टि भी माने जाते हैं. आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद उन्हें भोग लगाया जाता है और इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है.
Janmashtami Special Bhog

जन्माष्टमी पर बनाएं ये खास व्यंजन

Krishna Favourite Prasad Recipes: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है. इस खास मौके पर पूजा-पाठ के साथ कई तरह के पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं. मान्यता है कि भगवान कृष्ण को प्रिय चीजों से भोग तैयार करने से उनका आशीर्वाद मिलता है. जन्माष्टमी पर तैयार किए जाने वाले ये व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टि भी माने जाते हैं. आधी रात को भगवान कृष्ण के जन्म के बाद उन्हें भोग लगाया जाता है और इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर बनाए जाने वाले कुछ खास व्यंजनों के बारे में.

खीर

जन्माष्टमी के मौके पर खीर बनाना काफी शुभ माना जाता है. इसे दूध में चावल, मखाने, साबूदाना और सूखे मेवे डालकर तैयार किया जाता है. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें इलायची या केसर भी मिलाया जा सकता है. तैयार खीर का भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया जाता है और फिर इसे प्रसाद के रूप में सभी को बांटा जाता है.

पंजीरी

जन्माष्टमी के प्रसाद में पंजीरी का खास महत्व माना जाता है. इसे धनिया, देसी घी, चीनी, बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता और मिश्री जैसी चीजों से तैयार किया जाता है. सभी सामग्री को मिलाकर स्वादिष्ट पंजीरी बनाई जाती है. यह प्रसाद खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत कई जगहों पर काफी लोकप्रिय है.

दूध और शहद का भोग

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को दूध और शहद से तैयार मिश्रण भी अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्म के अवसर पर दूध से बने पदार्थों का विशेष महत्व है. पूजा के बाद इस मिश्रण को प्रसाद के तौर पर भक्तों में बांटा जाता है.

ये भी पढ़ें-Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन 4 चीजों का भोग, बरसेगी श्री कृष्ण की कृपा

रवा लड्डू

जन्माष्टमी के भोग में रवा लड्डू भी शामिल किए जाते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को देसी घी में अच्छी तरह भुना जाता है. इसके बाद इसमें नारियल और सूखे मेवे मिलाकर स्वादष्ट लड्डू तैयार किए जाते हैं. भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए यह एक आसान और स्वादिष्ट ऑप्शन माना जाता है.

ज़रूर पढ़ें