5 दिन में दूसरी बार टावर में चढ़ने वाली युवती की जिद पूरी, बेंगलुरु से दौड़ा आया प्रेमी, दोनों ने रचाई शादी

Young Woman Climbs Tower For Marriage: नाजिया ने शादी के लिए अपने पिता को भी मेहताब के घर भेजा लेकिन वह राजी नहीं हुआ. अंत में परेशान होकर नाजिया मोबाइल टावर में चढ़कर हंगामा करने लगी. अंत में उसकी शादी हुई.
Basti Love Marriage

बस्ती में टावर पर चढ़ने वाली प्रेमिका की हुई शादी

Lover Reached From Bengaluru: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी को शादी के लिए मनाने के लिए मोबाइल टवर में चढ़ गई. युवती ने प्रेमी से शादी के लिए 2 बार टावर में चढ़कर गुहार लगाई. अंत में प्रेमी मान गया और दोनों की रजामंदी से शादी हो गई. प्रेमिका ने प्रेमी को मनाने के लिए जिद पर अड़ी रही, जिसकी वजह से उसका प्रेमी बेंगलुरु से ट्रेन पकड़कर भागता घर पहुंचा और शादी कर लिया.

कहते हैं कि अगर प्यार सच्चा हो तो चाहे कोई भी रोड़ा बने एक दिन किस्मत को भी झुकना पड़ता है. बस्ती जिले के रुधौली में भी ऐसा ही हुआ. युवती ने अपने प्रेमी को पाने के लिए कई बार हाई-बोल्टेज ड्रामा किया और अंततः उसका प्रेमी मान गया, फिर दोनों ने शादी कर ली.

तीन साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग

दरअसल, युवती की बहन की शादी रुधौली क्षेत्र के मझौला कला गांव में हुई थी. करीब 3 साल पहले जब युवती अपनी बहन के गांव गई थी. उस दौरान उसकी मुलाकात मेहताब नाम के एक युवक से हुई. दोनों के शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लेकिन मेहताब शादी के लिए बहाना बनाने लगा, लेकिन तब तक युवती नाजिया, मेहताब के साथ जीने-मरने की कसम खा चुकी थी. नाजिया ने शादी के लिए अपने पिता को भी मेहताब के घर भेजा लेकिन वह राजी नहीं हुआ. अंत में परेशान होकर नाजिया मोबाइल टावर में चढ़कर हंगामा करने लगी.

ये भी पढ़ेंः सुहागरात में दूल्हे को हल्दी वाला दूध पीना पड़ा भारी, लाखों की नकदी और गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, 10 लाख रुपए से ज्यादा कराए खर्च

पिता के कहने पर प्रेमी ने की शादी

जब नाजिया ने टावर में चढ़कर हंगामा किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मेहताब के पिता को भी बुलाया. इस दौरान मेहताब के पिता ने नाजिया की बात उसके प्रेमी से कराई और शादी करने का वादा किया. मेहताब भी पिता के कहने पर सीधे बेंगलुरु से रवाना हो गया और मंगलवार को घर पहुंचकर शादी रचाई. इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही. अब इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. साथ ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें