Chhatarpur News: भूखे पति ने रोटी मांगी तो पत्नी ने गर्म सब्जी से नहला दिया, युवक की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर गुस्साई पत्नी ने अपने पति के ऊपर खौलती हुई सब्जी डाल दी.
Chhatarpur News

पीड़ित की तस्वीर

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है. छतरपुर के बाजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जसगुंवा कला गांव में एक पति ने अपने पत्नी से रोटी मांगी और गुस्से में आकर पत्नी ने अपने ही पत्नी के ऊपर गर्म सब्जी डाल दी. खौलती हुई सब्जी गिरने के कारण पति का चेहरा, गर्दन, सीना और दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया.

पति की हालत गंभीर

पति की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पति ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है. रोज की तरह रात में जब वह मजदूरी करके अपने घर लौटा, तो उसने पत्नी से रात का खाना मांगा. खाना परोसने में थोड़ी सी देर हो गई, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

विवाद में बदल गई कहासुनी

कहासुनी धीरे-धीरे बहस में बदल गई और पत्नी ने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया. उसने गैस पर रखी खौलती हुई सब्जा का भगोना उठाया और सीधे अपने पति के ऊपर उड़ेल दिया. सब्जी बहुत गर्म थी इसलिए पति के शरीर की चमड़ी बुरी तरह जल गई. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के पड़ोसी तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल को संभाला और तुरंत इलाज के लिए बिजावर अस्पताल लेकर गए.

जिला अस्पताल किया गया रेफर

यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए पति को तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित पति खौलती सब्जी गिरने की वजह से करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

ज़रूर पढ़ें