Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो छिन जाएगी सुख-शांति

Ganga Dussehra 2026: इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व माना जाता है. कहा जाता है कि श्रद्धा से पूजा करने पर पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
Ganga Dussehra 2026

गंगा दशहरा 2026

Ganga Dussehra 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा. मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं. इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व माना जाता है. कहा जाता है कि श्रद्धा से पूजा करने पर पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं इस दिन कुछ गलतियां करने से शुभ फल नहीं मिलता, इसलिए गंगा दशहरा पर क्या करें और क्या न करें इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

गंगा दशहरा के दिन क्या करें?

  • गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है. अगर नदी तक जाना संभव न हो, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. पूजा के बाद मटका, सत्तू, छाता और जरूरत की चीजें दान करने से शुभ फल मिलता है.
  • मान्यता है कि मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से धरती पर आई थीं, इसलिए इस दिन शिव जी की पूजा और शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करें.
  • गंगा दशहरा पर नदी में दीपदान करना शुभ माना जाता है. दीपदान करते समय मां गंगा के मंत्रों का जाप करें.
  • इस दिन पितरों की शांति और मोक्ष के लिए तर्पण करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है.

ये भी पढ़ें-Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 इस साल कब है गंगा दशहरा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगा दशहरा के दिन क्या न करें?

  • गंगा दशहरा के दिन नदी में पूजा की सामग्री या कचरा न डालें, क्योंकि इससे गंगा जल गंदा होता है.
  • इस पावन दिन मांसाहार, शराब और तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए.
  • इस दिन गुस्सा करने और किसी को बुरा-भला कहने से बचें, शांत और मधुर व्यवहार रखें.गंगा
  • दशहरा पर बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान करें, उनका अपमान करना अशुभ माना जाता है.

ज़रूर पढ़ें