Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन 4 चीजों का भोग, बरसेगी श्री कृष्ण की कृपा
जन्माष्टमी 2026
Laddu Gopal Puja Vidhi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी का पवित्र त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा. हर साल देशभर में यह त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस खास दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा विधि-विधान और शुभ मुहूर्त\ में की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण को उनकी मनपसंद चीजें और भोग चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हिंदू धर्म ग्रंथों में कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण बताया गया है. ऐसे में इस दिन लड्डू गोपाल को उनकी मनपसंद का भोग चढ़ाना बहुत ही लाभदायक होता है. आइए जानते हैं मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण को भोग में क्या चढ़ाएं.
माखन-मिश्री का लगाएं भोग
बचपन में भगवान श्री कृष्ण माखन और मिश्री बहुत खाते थे. मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को ताज़ा माखन और सफेद मिश्री का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि यह कान्हा का सबसे प्रिय भोग है. भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के बाद इसे आसपास मौजूद लोगों और परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें.
श्री कृष्ण को धनिया पंजीरी करें अर्पित
जन्माष्टमी त्योहार पर धनिया पंजीरी बनाने का एक अलग ही महत्व है. इस खास दिन पर भोग के तौर पर आप धनिया पंजीरी तैयार कर सकते हैं. यह भोग धनिया पाउडर, सूखे मेवे, मिश्री और घी जैसी चीजों से तैयार किया जा सकता है. बनने के बाद इस भोग को भगवान श्री कष्ण को अर्पित कर दें और बाद में इसे सभी को प्रसाद के रूप में बांट दें.
दूध-दही और इससे बनी चीज़ों का भोग
भगवान श्रीकृष्ण को दूध, दही और माखन बहुत ज्यादा पसंद हैं. इसलिए जन्माष्टमी के त्योहार पर आप उन्हें दूध, दही, छाछ या इनसे बनी मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं. आप अपने बजट, समय और घर की परंपरा के हिसाब से इनमें से कोई भी चीज़ कान्हा को अर्पित कर सकते हैं.
ताजे फल और मिठाइयां भी हैं बेस्ट
अगर आपके पास घर पर खास पकवान बनाने का समय नहीं है, तो परेशान न हों. आप लड्डू गोपाल को ताजे फल और बाज़ार की मिठाइयों का भोग भी लगा सकते हैं. फलों में आप केला, सेब और अंगूर जैसे मौसमी फल चढ़ा सकते हैं. वहीं मिठाइयों में पेड़ा, लड्डू या मखाने की बर्फी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है.