Rewa: जैन साध्वियों की मौत मामले की SIT करेगी जांच, 10 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की टीम तैयार

Rewa: रीवा कलेक्ट्रेट के सामने 20 मई की सुबह कार की चपेट में आने से दो जैन साध्वियों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में आगे की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है.
Rewa News

जैन साध्वियों की मौत मामले की जांच एसआईटी के हवाले

Rewa: रीवा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने 20 मई की सुबह कार की चपेट में आने से दो जैन साध्वियों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में आगे की जांच एसआईटी की टीम करेगी. पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह ने एसआईटी टीम गठित कर दी है. एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा के नेतृत्व में गठित इस टीम में 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. जो इस केस की तह तक जाएंगे.

गौरतलब है कि इस हादसे में आर्यिका श्रुतमति माताजी एवं उपशममति माताजी का देहावसान हो गया था. हादसे में मुख्य आरोपी कार चालक को जबलपुर से पकड़ा गया था. इस घटना का वीडियो फुटेज सामने आया तो जैन समाज के लोगों ने सुनियोजित हादसा की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई थी.

घटना के प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक जैन के आवेदन पर निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. सोमवार को जैन समाज ने मौन जुलूस निकालकर भी उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई थी.

टीम में ये कर्मचारी हैं शामिल

संदीप मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी में सीएसपी, सिविल लाइन, डॉ. रितु उपाध्याय, सिविल लाइन टीआई विजय सिंह बघेल, विश्वविद्यालय टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा, ट्रैफिक इंचार्ज अनीमा शर्मा, एसआई दलजीत सिंह, साइबर सेल से एसआई गौरव मिश्रा, एमटी शाखा प्रभारी सूबेदार सुगम चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक त्रिदेव तिवारी एवं आरक्षक अंशुमान सोनी को शामिल किया गया है.

ये भी पढे़ं- अब उज्जैन के काल भैरव मंदिर में होंगे VIP दर्शन! श्रद्धालु लगा सकेंगे मदिरा भोग, जानें कितना पैसा खर्च करना होगा

लोग कर रहे कार्रवाई की मांग

जैन साध्वियों की मौत के बाद से प्रदेश के कई शहरों लोग प्रदर्शन कर रहे है और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी बीच झालावाड़ जिले के डग नगर में जैन समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया. मंगलवार को समाजजनों ने मौन रैली निकालकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. डग के गणेश चौक पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए. यहां से मौन रैली शुरू हुई, जो होलीथड़ा, बुधवारिया दरवाजा और पुराना बस स्टैंड से होते हुए पुलिस थाना पहुंची.

ज़रूर पढ़ें