MP News: भोपाल में हुआ हवाई हमला, लोगों को किया गया रेस्क्यू, युद्ध से निपटने हुआ मॉक ड्रिल

भोपाल में आज "सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ. भोपाल के टी.टी नगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर नगर में युद्ध की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.
Bhopal mockdrill

भोपाल मॉक ड्रिल

भोपाल में आज “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ. भोपाल के टी.टी नगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी परिसर नगर में युद्ध की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. ठीक रात 7:57 पर अटल बिहारी वाजपेई परिसर में सायरन की गूंज सुनाई देने लगी, सायरन सुनते ही लोग अलर्ट हो गए. इसके 3 मिनट बाद ही रात 8:00 बजे पूरे परिसर में ब्लैकआउट हो गया. ब्लैकआउट होने के बाद लोगों को सूचना मिली कि परिसर में दुश्मनों की तरफ से हवाई हमला होने वाला है, इसके बाद लोग अलर्ट हो गए और बचने के लिए छिप गए. मॉक ड्रिल के दौरान NDRF, SDERF, होमगार्ड नगर निगम की फायर ब्रिगेड कि टीम ने लोगों को युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया.

रोप रेस्क्यू करने का अभ्यास

मॉकड्रिल के दौरान हाई राइज बिल्डिंग पर हमला होने के बाद आग लगने के दौरान रोप रेस्क्यू करने का अभ्यास किया गया. इस दौरान सिविल डिफेंस के जवानों ने विक्टिम को प्राथमिक उपचार भी दिया. मॉक ड्रिल देखना परिसर के लोगों के लिए रोचक रहा, रहवासियों ने कहा कि जिला प्रशासन का यह पहल युद्ध की स्थिति में चुनौती से निपटने के लिए कारगर साबित होगा. ऐसे अभ्यास समय-समय पर होते रहने चाहिए.

भारत सरकार के निर्देश पर किया गया अभ्यास

जिला प्रशासन के अनुसार यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देश पर किया गया है, जिसका मकसद आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय को परखना और बेहतर बनाना है. मॉकड्रिल के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) अभियान, राहत कार्य और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां की गई.

इसके साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही तेज रही. कई स्थानों पर खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) अभियान, राहत कार्य और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की गई.

ये भी पढे़ं- ड्रॉप आउट स्कूली बच्चों की पढ़ाई पूरी करवाएगी सरकार; स्टूडेंट्स की होगी ट्रैकिंग; 31 जुलाई तक हर हाल में वापस लाना होगा

ज़रूर पढ़ें