IPS Daughter Suicide: भोपाल में आईपीएस अफसर की बेटी ने की आत्महत्या, चार इमली के सरकारी बंगले में लगाई फांसी
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार इमली स्थित सरकारी बंगले में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि बेटी नाबालिग थी. उसकी उम्र 17 साल थी और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका ने उस समय फांसी लगाई जब घर पर सभी मौजूद थे.
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग मृतका अपने परिवार के साथ शहर के हाई प्रोफाइल इलाके चार इमली में रहती थी. जब घर में परिजन मौजूद थे. उसी दौरान IPS की बेटी कमरे में गई और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
आत्महत्या की वजह साफ नहीं
मामले की जांच में जुटे हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. खुदकुशी की वजह भी साफ नहीं हो पायी है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है. इसके साथ मृतका के मोबाइल की जांच भी की जा रही है. परिजनों, दोस्तों और करीबियों से पुलिस जानकारी जुटा रही है. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं छात्रा मानसिक तनाव में तो नहीं थी.
ये भी पढ़ें: Bhopal: फिल्मी स्टाइल में मारपीट कर किया अपहरण, दिनदहाड़े बीच सड़क से युवक को उठा ले गए आरोपी
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घर में रहने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी. इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा. इस घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है.