MGNREGA Replaced VB-G RAM G Scheme: 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लागू होगी नई ‘VB-G RAM G’ योजना, 100 नहीं 125 दिन का मिलेगा रोजगार

Rural Jobs Scheme Update: 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में 'वीबी-जी राम जी' (VB-G RAM G Scheme) योजना को आधिकारिक तौर पर लागू करने जा रही है.
CG News

'VB-G RAM G' योजना

Rural Jobs Scheme Update: देश भर में ग्रामीण भारत में रोजगार की गारंटी देने वाली दशकों पुरानी मनरेगा योजना की जगह अब एक नया ऐतिहासिक कानून लेने जा रहा है. केंद्र सरकार आगामी 1 जुलाई 2026 से ‘वीबी-जी राम जी’ (VB-G RAM G Scheme) योजना को आधिकारिक तौर पर लागू करने जा रही है.

100 नहीं 125 दिन का मिलेगा रोजगार

नई योजना के तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी, जबकि पहले ये सीमा 100 दिन की थी. इस योजना का उद्देश्य केवल मजदूरी आधारित रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण, जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास, आजीविका संवर्धन और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले की क्षमता को मजबूत करना है.

कैसे करें आवेदन?

  • ग्रामीण परिवार ग्राम पंचायत के माध्यम से रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे और आवेदन मिलने के 15 दिवस के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.
  • समय-सीमा में रोजगार उपलब्ध नहीं होने पर पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी किया गया है.
  • मजदूरी भुगतान व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें कितने रुपए लगेंगे

कैसे मिलेंगे मजदूरी के पैसे ?

मजदूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक या डाकघर खातों में अंतरित की जाएगी. नई योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, पशुपालन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है.

ज़रूर पढ़ें