अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें कितने रुपए लगेंगे

Meta Subscription Plan Update: मेटा ने अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड़ सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है. यानी अब आप इन प्लेटफॉर्म का उपयोग फ्री में नहीं कर पाएंगे.
Meta Plus Subscription

अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप

Facebook Instagram Paid Access: सोशल मीडिया चलाने वालों के लिए बुरी खबर है. मेटा ने अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप के लिए नए पेड़ सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है. यानी अब आप इन प्लेटफॉर्म का उपयोग फ्री में नहीं कर पाएंगे. इसके लिए मंथली पैसे चुकाने होंगे. जानें कंपनी का क्या है प्लान?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने यह प्लान दुनियाभर के मौजूदा यूजर्स के लिए निकाला है, जिसमें भारत का भी नाम शामिल है. इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने भी सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था. एक्स के अब Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप ने भी अपना सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है. जानें अब कितने रुपए खर्च करने होंगे.

पैसे देने पर मिलेंगे एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स

मेटा कंपनी के अनुसार, अपने ऐप्स यूजर्स के लिए प्लस वर्जन को लॉन्च किया जा रहा है. जिसमें महीने पर पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे. कंपनी का यह प्लान लॉन्च करने का मकसद अपने रेवेन्यू को बढ़ाना है. अगर आप सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो व्हाट्सऐप प्लस के अंदर आपको कई खास फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ेंः WhatsApp ला रहा नया Hidden Message फीचर, अब सेंसिटिव कंटेंट रहेगा पूरी तरह से, जानें कैसे करेगा काम

कितने रुपए देने होंगे

मेटा के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 3.99 डॉलर (करीब 387 रुपये) मंथली है. जबकि व्हाट्सऐप प्लस की कीमत 2.99 डॉलर (करीब 290 रुपये) मंथली रखी गई है. मेटा के पेड सर्विस लेने वालों को आइडेंटी वेरिफिकेशन और कस्टमर सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान थोड़ा महंगा है, इसके लिए 14.99 डॉलर यानी करीब 1454 रुपए महीना देने होंगे. हालांकि कंपनी ने यह बताया है कि उनका मेटा एआई चैटबॉट फ्री में ही जारी रहेगा.

ज़रूर पढ़ें