SRH vs RR Eliminator: वैभव की तूफानी पारी पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, बोले-‘मैं सिलेक्टर होता…’
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 97 रन की तूफानी पारी खेली. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव की आतिशी पारी को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है.
वीरेंद्र सहवाग ने क्या कहा?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर हर किसी का दिल जीत लिया है. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी तारीफ की है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सहवाग ने वैभव की तूफानी बल्लेबाजी पर कहा, ” मैंने ऐसी बैटिंग नहीं देखी, मैंने भी वनडे में फास्टेस्ट शतक बनाए हैं, लेकिन इस लड़के ने आज जो बल्लेबाजी की, कोई सोच भी नहीं सकता था कि ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के 59 छक्के का रिकॉर्ड एक 15 वर्षीय बच्चा तोड़ेगा. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सहवाग ने कहा कि अगर मैं सिलेक्टर होता तो वैभव सूर्यवंशी को अभी टीम इंडिया में जगह दे देता.”
🚨 Some expert on Vaibhav Suryavanshi Innings 🚨
— VIKAS (@Vikas662005) May 27, 2026
Virendra Sehwag – "I have never seen batting like this. No one could have imagined that a 15-year-old boy, broke the Chris Gayle records. If I am the selector I would select him in team India".
Suresh Raina – "Vaibhav… pic.twitter.com/Tmys4oRWxi
रैना ने भी की तारीफ
सहवाग के अलावा मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने भी वैभव की जमकर तारीफ की और कहा, ”आज तो वैभव सूर्यवंशी ने लकड़ी के टुकड़े से लोहे जैसा मारा है. उन्होंने क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, वैभव ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात और राजस्थान रॉयल्स के लिए क्या शानदार पॉवरप्ले रहा. दुर्भाग्य से वह शतक से चूक गए, नहीं तो सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाता.
वैभव ने खेली तूफानी पारी
सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय इस बल्लेबाज का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 15 मैचों में उन्होंने 680 रन बना लिए हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.