एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगी रेसलर विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से WFI को बड़ा झटका
विनेश फोगाट
Vinesh Phogat: चर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पहलवान के पक्ष में फैसला दिया था. लेकिन रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. हालांकि शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को WFI की याचिका को खारिज कर दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है, जिसे भारतीय कुश्ती संघ ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दायर किया था. बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले ही विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के ट्राइल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी. अब शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले को सुरक्षित रखा है. बता दें, एशियन गेम्स 2026 के ट्राइल्स 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले हैं.
Supreme Court permits wrestler Vinesh Phogat to participate in Asian Games 2026 selection trials.
— ANI (@ANI) May 29, 2026
“If anybody else, it would have been on a different footing. She’s made the country proud”, the Court said.
However, the top court expressed deep concern about the manner and… pic.twitter.com/dWa7K2sdjU
यह भी पढ़ें: WCL के नए सीजन का ऐलान, युवराज-हरभजन समेत कई दिग्गजों की वापसी, AB डिविलियर्स भी दिखाएंगे दम
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
भारतीय कुश्ती संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि विनेश फोगाट का मामला सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, क्योंकि उन्होंने देश को कई मौकों पर गौरवान्वित किया है. साथ ही शीर्ष अदालत ने खेल मामलों में बार-बार न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता व्यक्त की है. जस्टिस नरसिम्हा ने विनेश के लिए कहा, ‘आप एक शानदार रेसलर हैं,आपने कई मौकों पर देश को गर्व महसूस कराया है, लेकिन देश पहले है. ऐसे में हाईकोर्ट पूरे शेड्यूल को बाधित नहीं कर सकता.’
हाईकोर्ट के तरीके पर उठाए सवाल
अपनी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैलसे के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं. कोर्ट का मानना है कि खेल प्रशासन में इस तरह से तेजी से न्यायिक हस्तक्षेप पूरे स्पोर्ट्स सिस्टम और शेड्यूल पर असर डाल सकता है.