Adhik Maas Purnima: 31 मई की अधिक मास पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योग, करें ये उपाय और दूर करें आर्थिक संकट

Adhik Maas Purnima Remedies: अधिक मास हर तीन साल में एक बार आता है और इसे भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है. इस महीने में आने वाली पूर्णिमा पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है.
Adhik Maas Purnima 2026

अधिक मास पूर्णिमा 2026

Wealth Relief Special Remedies: 31 मई 2026 को पड़ने वाली अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है. इस दिन रवि योग और सद्विचार योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं. धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ योगों में किए गए उपाय किस्मत चमकाने और घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने में मदद करते हैं.

अधिक मास पूर्णिमा का क्यों है खास महत्व?

अधिक मास हर तीन साल में एक बार आता है और इसे भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है. इस महीने में आने वाली पूर्णिमा पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है.

पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये महासंयोग

31 मई 2026 को बनने वाला रवि योग बेहद लाभकारी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने वाला होता है. इस दिन पूजा-पाठ करने से मान-सम्मान, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है.

मुख्य द्वार पर हल्दी और गंगाजल का छिड़काव

अधिक मास पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में पानी लें और उसमें थोड़ा गंगाजल व हल्दी मिला दें. इस पानी को घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़कें और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है.

पीपल के पेड़ पर मीठा जल और दीपक

पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. जल में थोड़ा दूध और गुड़ या चीनी मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करें. शाम के समय पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बढ़ती है.

ये भी पढ़ें-Ketu Nakshatra Gochar 2026: 30 मई से बदल रही केतु की चाल, इन राशियों को नौकरी और पैसों में हो सकती है परेशानी

मां लक्ष्मी को अर्पित करें कौड़ियां और मखाने

शाम को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें 11 पीली कौड़ियां व मखाने अर्पित करें. पूजा के बाद कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें. मान्यता है कि इससे धन लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

ज़रूर पढ़ें