Ketu Nakshatra Gochar 2026: 30 मई से बदल रही केतु की चाल, इन राशियों को नौकरी और पैसों में हो सकती है परेशानी

Ketu Nakshatra Gochar: वैदिक ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह कहा जाता है. यह ग्रह जीवन में अचानक परिवर्तन, मानसिक उलझन और अस्थिरता पैदा करने वाला माना जाता है. केतु का प्रभाव कई बार इंसान के रिश्तों, सोच और कामकाज में उतार-चढ़ाव ला सकता है.
Ketu Nakshatra Gochar 2026

केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026

Career And Money Crisis Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अचानक बदलाव और अप्रत्याशित घटनाओं का कारक माने जाने वाले केतु ग्रह जल्द ही अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. 30 मई को केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 2 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. केतु के इस बदलाव का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन तीन राशियों के लोगों को इस दौरान खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी. खासतौर पर नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी रहेगा.

केतु का स्वभाव कैसा माना जाता है?

वैदिक ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह कहा जाता है. यह ग्रह जीवन में अचानक परिवर्तन, मानसिक उलझन और अस्थिरता पैदा करने वाला माना जाता है. केतु का प्रभाव कई बार इंसान के रिश्तों, सोच और कामकाज में उतार-चढ़ाव ला सकता है. हालांकि यह समय व्यक्ति को कई महत्वपूर्ण सीख भी देता है और उसे मानसिक रूप से मजबूत बनाता है.

कन्या राशि

  • केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के लोगों के लिए थोड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है.
  • इस दौरान कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं और ऑफिस में दबाव महसूस हो सकता है.
  • मन में चिंता और ज्यादा सोचने की आदत बढ़ सकती है.
  • पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें.

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों को 30 मई के बाद अपनी बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी.
  • गलत शब्दों के इस्तेमाल से विवाद या गलतफहमी पैदा हो सकती है.
  • नौकरी और व्यापार में मेहनत का परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है.
  • इस दौरान खर्च बढ़ने की संभावना भी रहेगी, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.

ये भी पढ़ें-Guru Gochar 2026: जून में ग्रहों का महागोचर! इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस और नौकरी में होगा बड़ा फायदा

मीन राशि

  • मीन राशि के लोगों के लिए भी यह समय मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.
  • मन में बेवजह की चिंताएं और उलझनें बनी रह सकती हैं, जिससे काम में ध्यान लगाने में परेशानी होगी.
  • किसी करीबी व्यक्ति के साथ बहस या मनमुटाव होने की आशंका भी है.
  • ऐसे में हर फैसला शांत दिमाग और समझदारी के साथ लेना बेहतर रहेगा.

ज़रूर पढ़ें