इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 88 साल के बुजुर्ग की मौत; भोपाल में दर्द से राहत के लिए लेटे थे
मृतक ग्लैडविन सहाय(File Photo)
MP News: अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं और वो दर्द से छुटकारा पाने के लिए मेडिकल हेल्थ डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए. ये खबर आपके लिए है. राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक बुजुर्ग पर इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट पर दर्द से आराम मिलने के लिए लेटे थे. लेकिन डिवाइस में ही शॉर्ट सर्किट से आग लगने से उनकी मौत हो गई.
आग लगने के बाद बेड से उठ नहीं सके
पूरा मामला ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र का है. यहां ग्लैडविन सहाय(88) को चलने-फिरने में दिक्कत थी. शरीर की मांसपेशियों में दर्द से आराम मिलने के लिए वे इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का इस्तेमाल करते थे. बुजुर्ग के बेटे अराध्य सहाय ने बताया कि 27 मई को भी उन्हें बॉडी में पेन था. जिसके लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का इस्तेमाल किया था. लेकिन तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से बेड पर आग लग गई. वे चलने-फिरने में सक्षम नहीं थे. इसलिए बाहर नहीं आ पाए. हालांकि परिवार वालों का कहना है कि वे तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पीठ दर्द के कारण इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट पर लेटे, फिर नहीं उठे
परिवार वालों ने बताया कि उन्हें अक्सर पूरे शरीर में दर्द होता था. बुधवार को भी वे पीठ दर्द के कारण मैट पर लेटे थे. लेकिन आग लगने के बाद उससे उठ नहीं पाए. वहीं मामले में ईंटखेड़ी थाना प्रभारी का कहना है कि मशीन में आग कैसे लगी अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि बैटरी और इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी.
क्या होती है इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट
- यह एक मेडिकल हेल्थ डिवाइस है.
- बुजुर्ग इसे मसाज के लिए इस्तेमाल करते हैं.
- इसमें वाइब्रेशन और रोलर मसाज सिस्टम होता है.
- पीठ दर्द, बेड सोल में इससे राहत मिलती है.
ये भी पढे़ं: MP में इस बार कमजोर मानसून! 47 जिलों में कम हो सकती है बारिश, अलनीनो इफेक्ट से खेती पर संकट मंडराया