सड़क की बदहाल हालत को लेकर लीला साहू ने फिर खोला मोर्चा, ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठीं
सड़क की बदहाल हालत को लेकर लीला साहू ने फिर खोला मोर्चा
Lila Sahu Road Protest: सीधी जिले की चर्चित इंफ्लुएंसर लीला साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लीला साहू सड़क की बदहाली हालत को दिखाते हुए वायरल हुई थी. जिसके बाद उन्हें सड़क तो नहीं मिली, लेकिन क्षेत्रीय विधायक द्वारा कीचड़ का निदान जरूर कर दिया गया था. अब लीला साहू उसी सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई हैं. लीला साहू ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठकर कैंपेन चलाया है. ‘जनता की बस यही पुकार, सड़क बनाओ अबकी बार.’ लीला साहू 2 साल पहले सड़क बनवाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
जानकारी के अनुसार, लीला साहू ने आज सोमवार, 14 सितंबर की दोपहर 12 बजे से धरना-प्रदर्शन शुरू किया है. उनका कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनेगी. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर दो सालों से घूम रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इसलिए मजबूरी में धरना देना पड़ा.
लीला साहू ने बताया कि करीब 10.30 किलोमीटर लंबी सड़क इतनी खराब है कि उसमें पैदल चल पाना काफी मुश्किल हो गया है. इस सड़क से करीब 7 से 8 गांवों का आवागमन है, लेकिन सड़क की सुविधा नहीं है. जिसकी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार व्यक्तियों समेत हर आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है..
ये भी पढ़ेंः कल्पना मिश्रा की मौत के 12वें दिन भी पिता का धरना जारी, डॉक्टरों पर FIR की मांग को लेकर जल सत्याग्रह
लीला साहू के साथ ग्रामीण भी धरने पर बैठे
लीला ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन इसके बावजूद भी सड़क नहीं बन पाई. सीधी सांसद ने बताया था कि सड़क स्वीकृत हो गई है, लेकिन आज 2 साल बाद भी सड़क की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया. इसलिए अब थक-हारकर आंदोलन शुरू कर दिया. बता दें, लीला साहू के साथ ग्रामीण भी धरने पर बैठ गए हैं. फिलहाल, अभी तक इस मामले को लेकर किसी अधिकारी या नेता का कोई बयान भी सामने नहीं आया है.