यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून के बिल में देना पड़ सकता है 10% तक अतिरिक्त शुल्क
यूपी स्मार्ट मीटर
UP NEWS: देशभर में इस समय लोग बढ़ती महंगाई के कारण परेशान हैं. हर रोज करने से लेकर तेल तक की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को और बढ़ा झटका लगने वाला है. सरकार दामों को बढ़ाने का विचार कर रही है . ऐसा कहा जा रहा है कि अगले महीने से इसे लागू भी करा दिया जाएगा. मतलब यह कि जून में आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पढ़ने वाला है.
उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं पर जून में आने वाले बिजली बिल का बोझ बढ़ सकता है. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ईंधन और बिजली खरीद लागत में बढ़ोतरी के समायोजन के लिए 10 प्रतिशत तक फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) लगाने का फैसला किया है.
यह अब तक के सबसे बड़े सरचार्ज में से एक माना जा रहा है. इसके पहले भी बिजली कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. लेकिन तरह से एक साथ कीमतें पहले कभी नहीं बढ़ाई गई हैं. यही वजह है आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकता है.
क्या कहता है पावर कॉर्पोरेशन?
पावर कॉर्पोरेशन का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद की लागत बढ़ने के कारण यह अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है. इस फैसले से राज्य के करोड़ों घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिल प्रभावित होंगे. अनुमान है कि इस सरचार्ज के जरिए उपभोक्ताओं से सैकड़ों करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली की जाएगी.
हालांकि, उपभोक्ता संगठनों ने इस बढ़ोतरी का विरोध किया है. उनका कहना है कि बिजली कंपनियों के पास पहले से पर्याप्त अधिशेष राशि मौजूद है, इसलिए आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है. इस मुद्दे को लेकर नियामक आयोग के सामने भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं.
ये भी पढ़ें:दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, 7 साल की सजा हुई रद्द