LPG की टेंशन छोड़ो, घर बैठे ले सकेंगे पीएनजी कनेक्शन, सरकार ने किए ये खास इंतजाम

PNG Gas Connection Easy Process: मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद एलपीजी की किल्लत होने लगी, जिसके बाद सरकार ने पीएनजी पर जोर दिया.
PNG Gas Connection Easy Process

पीएनजी कनेक्शन

Government Boosts PNG Supply: अभी तक ज्यादातर घरों में एलपीजी (LPG) गैस का उपयोग होता है. अगर आपको भी एलपीजी सिलेंडर बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक में परोशानियों का सामना करना पड़ता है, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि आपको जल्द ही इस घर बैठे पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन मिलने वाला है. सरकार पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम शुरू कर दी है. यहां जानें आवेदन से लेकर सभी जानकारियां.

दरअसल, अभी इस योजना को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन संभावना है कि कुछ ही दिनों या हफ्तों के अंदर की जा सकती है. पीएनजी कनेक्शन के लिए केंद्रीकृत पोर्टल के आने के बाद कोई भी नागरिक सीधे एक ही वेबसाइट पर जाकर खुद घर बैठे आवेदन कर सकता है. अभी तक क्या होता था कि उपभोक्ताओं को अपने इलाके की प्राइवेट और सरकारी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) में आवेदन करना होता था. इसके बाद ही कंपनी नया कनेक्शन देती थी.

घर बैठे कर सकेंगे आवेदन

सरकार जिस योजना को लागू करना चाह रही है, उसके अनुसार पोर्टल पर आवेदन करते ही गैस वितरण कंपनी को एक निश्चित समय के अंदर पीएनजी कनेक्शन देना होगा. पोर्टल के जरिए कंपनी द्वारा किए गए काम की निगरानी भी की जाएगी. इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से उपभोक्ता अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर ही गैस ग्रिड के नक्शे को देख सकेंगे, कि आखिर उनके घर या सोसाइटी के पास कहां से मुख्य पाइपलाइन गुजर रही है.

ये भी पढ़ेंः घर के पास है PNG तो ले लें कनेक्शन, वरना LPG सप्लाई होगी बंद, सरकार का बड़ा फैसला

मार्च से अब तक 8 लाख घरों तक पहुंची PNG

मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद एलपीजी की किल्लत होने लगी, जिसके बाद सरकार ने पीएनजी पर जोर दिया. मार्च के बाद से अब तक करीब साढ़े 8 लाख से ज्यादा घरों पर पीएनजी की सप्लाई शुरू हो गई है. इसके साथ ही करीब 3 लाख घरों में सप्लाई पहुंचाने के लिए बुनियादी ढांचा पूरी तरह से तैयार है. सरकार के आंकड़े के मुताबिक, करीब 60 लाख परिवार पीएनजी नेटवर्क इलाकों में रहने के बावजूद भी एलपीजी सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं. ऐसे परिवारों को तुरंत सिलेंडर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें