Samsung Galaxy S25 Edge पर मिल रही बंपर छूट, 40 हजार रुपये हुआ सस्ता, जानें कहां से खरीदें

Galaxy S25 Edge Discount: Galaxy S25 Edge को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. लेकिन अब Flipkart पर यह फोन केवल 69,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे 40,000 रुपये की बचत हो रही है.
Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge फोन

Galaxy S25 Edge Discount: अगर आप कम कीमत में एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. सैमसंग के Galaxy S25 Edge पर फिलहाल 40,000 रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है. स्टाइलिश डिजाइन, शानदार फीचर्स और बेहद पतले प्रोफाइल वाले इस फोन पर इतनी बड़ी छूट पहले कभी नहीं देखी गई. ऐसे में ग्राहक कम कीमत में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपने नाम कर सकते हैं.

Galaxy S25 Edge के फीचर्स

  • Samsung Galaxy S25 Edge में 6.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार विजुअल अनुभव देता है.
  • फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है.
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का मुख्य कैमरा और 12MP का दूसरा कैमरा मौजूद है.
  • वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • यह स्मार्टफोन 3,900mAh बैटरी और Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है, जो इसे और भी खास बनाते हैं.

फ्लिपकार्ट पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Galaxy S25 Edge को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. लेकिन अब Flipkart पर यह फोन केवल 69,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे 40,000 रुपये की बचत हो रही है. इसके अलावा कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 3,500 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है. वहीं एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसकी कीमत 53,000 रुपये से भी कम हो सकती है.

iPhone 16 पर भी शानदार ऑफर

सिर्फ Samsung ही नहीं बल्कि Apple के लोकप्रिय iPhone 16 पर भी इस समय आकर्षक ऑफर मिल रहा है. iPhone 16 की मौजूदा कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन Croma स्टोर पर बैंक ऑफर, कूपन डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और बोनस ऑफर को मिलाकर इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है. सभी ऑफर्स का लाभ लेने के बाद यह फोन लगभग 43,490 रुपये में उपलब्ध हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Flipkart दे रहा फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का फायदा

कब तक तक मिलेगा ऑफर का फायदा?

Croma का यह विशेष ऑफर 14 जून तक ही है. ऐसे में जो ग्राहक नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे इस समय के अंदर खरीदारी करके अच्छी बचत कर सकते हैं. वहीं Galaxy S25 Edge पर मिल रही भारी छूट भी प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें