35 सेकंड में 30 वार, सिरफिरे ने ऑफिस में घुसकर युवती को चाकू गोदकर मार डाला, फिर खुद का काटा गला, Video
मोहाली में ऑफिस के अंदर घुसकर सिरफिरे ने युवती को चाकुओं से गोदकर मार डाला.
Deadly Mohali Office Attack: पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती को एक सिरफिरे ने ऑफिस के अंदर घुसकर चाकुओं से गोद डाला. इसके बाद खुद को भी चाकुओं से गोदा. जिसमें युवती की मौत हो गई. जबकि सिरफिरे युवक का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, हत्या करने वाला आरोपी युवती का पूर्व प्रेमी है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जो काफी हैरान करने वाला है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती ऑफिस के अंदर अपने डेस्क पर बैठकर काम कर रही है. इसी दौरान उसका पूर्व प्रेमी हाथ में चाकू लेकर आता है पीछे से वार कर देता है. जब युवती के गर्दन पर चाकू लगा तो वह डेस्क से उठकर भाग दी, लेकिन आरोपी ने इस दौरान पीछा कर लिया और पकड़कर चाकुओं से गोद डाला. जब बीच-बचाव करने के युवती के ऑफिस के कुछ लोग आए, तो उनको भी चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की. इसके बाद खुद के भी गले में कई बार चाकुओं से वार किया, जिसमें वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया.
मोहाली, पंजाब: मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी के ऑफ़िस में एक महिला की हत्या उसके ही सहकर्मी ने कर दी। CCTV फुटेज में हमला साफ दिख रहा है, जिसके बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया और आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।… pic.twitter.com/fokuGRPTDo
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 5, 2026
प्रेम-प्रसंग के बीच ब्रेकअप से नाराज था आरोपी
युवती की पहचान पटियाला निवासी डिंपल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी हरमिंदर मान उर्फ हैरी है, जो युवती का पूर्व प्रेमी है. प्रेम-प्रसंग के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच दूरियां हो गई थीं. इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने ऑफिस के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ वार किए. इस हमले में युवती की मौत हो गई है, जबकि आरोपी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ेंः खान सर के गार्ड ने ही की थी फायरिंग, Video ने खोली पोल, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
तीन सालों से एक ही कंपनी पर काम करते थे दोनों
जानकारी के मुताबिक दोनों करीब तीन साल से एक ही कंपनी में काम करते थे. इसी दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लेकिन हाल ही में कुछ दिनों पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. गुरुवार की देर शाम आरोपी प्रेमी ने मौका पाते ही ऑफिस के अंदर घुसकर हमला कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.