TCS केस का पाकिस्तान कनेक्शन, पीड़िता बोली- दिखाए PAK मौलवियों के वीडियो, मंदिर जाना बंद कराया

TCS Case Pakistan Connection: TCS में काम करने वाली 9 महिलाओं ने अप्रैल के महीने में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए थे.
TCS Case Pakistan Connection

टीसीएस केस में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है.

Victim Alleges Forced Religious Videos: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है. जिसकी जांच में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. पीड़िता के बयान चौंकाने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसे पाकिस्तानी इस्लामिक मौलवी तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए जाते थे. ताकि इस्लाम के बारे में जानकारी हो सके. यानी आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत पीड़ितों को निशाना बनाया. जानें पीड़िता ने क्या कहा?

दरअसल, TCS में काम करने वाली 9 महिलाओं ने अप्रैल के महीने में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया और 8 आरोपियों को पकड़ भी लिया. पीड़िता के बयान से पाकिस्तान का जब से कनेक्शन सामने आया, तब से विवाद और गहरा गया है.

9 पीड़िताओं ने दर्ज की थी शिकायत

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने मंदिर जाने और भजन सुनने से मना किया. आरोपी दानिश ने पाकिस्तानी इस्लामी धर्मगुरु, उपदेशक और तबलीगी जमात के सदस्य तारिक जमील का वीडियो देखने और उनके भाषण सुनने को कहा. ताकि पीड़ित महिलाओं का ब्रेनवाश किया जा सके. इसमें कोई एक पीड़िता नहीं, बल्कि 9 पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत दर्ज की है.

यौन शोषण का भी आरोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी दानिश शेख ने कहा, डरो मत, भरोसा रखो, अल्लाह हमारे साथ है. तुम जितना अल्लाह का नाम लोगी, तुम्हारे गुनाह माफ होते जाएंगे और तुम्हारे नेक काम बढ़ेंगे. इस दौरान दानिश शेख ने शादी करने का झांसा देकर कई बार यौन शोषण भी किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा है.

ये भी पढे़ंः 35 सेकंड में 30 वार, सिरफिरे ने ऑफिस में घुसकर युवती को चाकू गोदकर मार डाला, फिर खुद का काटा गला, Video

18 से 25 साल की महिलाओं को करते थे टारगेट

पुलिस की चार्जशीट में 106 गवाहों के नाम शामिल हैं. जिसमें जिनमें शिकायतकर्ता, उसकी मां, TCS के कर्मचारी/मैनेजमेंट, यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) समिति के सदस्य और मामले की जांच कर रहे अधिकारी शामिल हैं. आरोपियों ने अपने जाम में फंसाने के लिए 18 से 25 साल की महिला कर्मचारियों को टारगेट किया. फिलहाल, इस मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में कोई बाहरी कड़ी तो नहीं है. मामले की जांच SIT कर रही है.

ज़रूर पढ़ें