‘तुम बड़ी हो रही हो, ये सब सीखो’, 12 साल की पोती को गंदी फिल्में दिखाता है दादा, मां की शिकायत पर FIR दर्ज; आरोपी फरार
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बुजुर्ग ने दादा-पोती के रिश्ते को कलंकित कर दिया. 60 साल का दादा कई महीनों से अपनी 12 साल की पोती का शोषण कर रहा था. बच्ची के मां-बाप का तलाक हो गया है. मां गुजरात में काम करती है. जबकि बच्ची की कस्टडी ग्वालियर में रहने वाले पिता को मिली हुई है. लेकिन छुट्टियां बिताने के लिए बच्ची अपनी मां के पास सूरत जाती है. लेकिन इस बार जब बच्ची जब अपनी मां के पास पहुंची तो उसने आपबीती मां को सुनाई. बच्ची ने मां को बताया कि आरोपी दादा गंदी मूवी दिखाकर उसका शोषण करता है. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वहीं पुलिस कंपलेन के बाद आरोपी फरार हो गया है.
‘तुम बड़ी हो गई हो, ये सब सीखो’
महिला का साल 2023 में अपने पति से तलाक हो गया था. इसके बाद महिला ग्वालियर से गुजरात के सूरत चली गई. महिला सूरत में ही नौकरी करती थी. जबकि बच्ची की कस्टडी पिता के पास है. जब इस बार बच्ची सूरत पहुंची तो बच्ची डरी-सहमी थी. इसके बाद जब मां ने बेटी से पूछा तो उसने पूरी आपबीती सुनाई. बच्ची ने बताया कि दादू गंदी तरह से छूते हैं. गंदी-गंदी पिक्चर दिखाते हैं. दादू कहते हैं कि तुम बड़ी हो गई हो. ये सब सीखो. जबरदस्ती अपने साथ सुलाते हैं. जब विरोध करो तो दादू डराते हैं. बच्ची ने मां से कहा कि वह अब वापस नहीं जाना चाहती है.
सूरत पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर पुलिस को भेजी
पूरा मामला सूरत में दर्ज किया गया है. लेकिन आरोपी दादा ग्वालियर का रहने वाला है. जिसके बाद सूरत पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर पुलिस को भेजी है. ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी दादा घर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.