Gwalior News: चोरी-छुपे चल रहा था स्पा सेंटर, पुलिस ने दबिश दी तो किचन में छिप गई युवतियां
ग्वालियर पुलिस
पुलिस पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने अब चोरी-छुपके अवैध रूप से चलने वाले स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है. रविवार रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी. पुलिस की इस औचक निरीक्षण कार्यवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है.
डर के मारे किचन में छुप गई युवतियां
एक सेंटर की हालत तो ये हुई कि जैसे ही वहां पुलिस की टीम पहुंची तो वहां मौजूद युवतियां किचन में जाकर छुप गई. बाद में पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने उन्हें बाहर निकाला. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि पुलिस ने जब स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई है.
एडिशनल एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के लिए मैदान में उतारा गया था. पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि शहर के कुछ हिस्सों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसी वजह से पुलिस ने ये मुहीम छेड़ी.
रतलाम से भी सामने आया इसी तरह का मामला
एसी ही एक घटना रतमलाम जिले से सामने आई है. यहां के नामली थाना क्षेत्र में स्थित सुकून स्पा सेंटर मामले में पुलिस की कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है. तीन दिन पहले पुलिस की टीम ने इस स्पा सेंटर पर अचानक दबिश देकर कुछ युवक और युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया था.
इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने होटल संचालक सहित स्पा सेंटर के प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस की दबिश के दौरान मुख्य होटल संचालक मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
ये भी पढे़ं: ‘BJP पहले अपना घर संभाले, उनके कई विधायक हमारे संपर्क में’, उमंग सिंघार बोले- कांग्रेस के सभी MLA एकजुट