कोलकाता में सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से 4,000 EVM जलकर खाक, तोड़-फोड़ की आशंका

West Bengal Government Building Fire: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि क्या यह वाकई कोई दुर्घटना थी या फिर वैसी ही सुविधाजनक और रहस्यमयी आग थी, जो बॉलीवुड फिल्मों में हमेशा ठीक उसी समय लगती है जब अहम सबूतों को मिटाना हो.
Bengal EVM Fire Case

कोलकाता में सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से 4,000 EVM जलकर खाक

4000 EVMs Destroyed in Fire: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में साउथ 24 परगना जिला परिषद के ऑफिस में आग लग गई. जिसमें करीब 4,000 से ज्यादा EVM, बैलेट यूनिट और VVPAT जलकर खाक हो गए. आग लगने की सूचना मिलते ही एडिशनल CEO ने मौके का मुआयना किया और जांच रिपोर्ट ECI को सौंपेंगे. आग लगने की घटना को लेकर विपक्ष ECI और सत्ता पक्ष पर हमलावर है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि क्या यह वाकई कोई दुर्घटना थी या फिर वैसी ही सुविधाजनक और रहस्यमयी आग थी, जो बॉलीवुड फिल्मों में हमेशा ठीक उसी समय लगती है जब अहम सबूतों को मिटाना हो.

आग लगने की घटना को लेकर अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के राज्य मंत्री चौधरी ने कहा, ‘‘आग में लगभग 4,000 ईवीएम जलकर नष्ट हो गईं. राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान इन ईवीएम का इस्तेमाल 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था. आग नौवीं और दसवीं मंजिल तक कैसे पहुंची. यह जांच का विषय है.” फिलहाल, इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आग क्यों लगी, जांच शुरू

राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर मामले की जांच करने के लिए अनुरोध किया है. जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है. जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह का पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी को एक और झटका, कोलकाता में FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उठाए सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग को यह साफ करना चाहिए कि क्या हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल चुनावों में सचमुच इन 4,000 EVM का इस्तेमाल हुआ था. वरना, हमें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि क्या यह वाकई कोई दुर्घटना थी या फिर वैसी ही सुविधाजनक और रहस्यमयी आग थी, जो बॉलीवुड फिल्मों में हमेशा ठीक उसी समय लगती है जब अहम सबूतों को मिटाना हो. फिलहाल, इस आग ने एक और नए विवाद को जन्म दे दिया है.

ज़रूर पढ़ें