Kondagaon: गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोग झुलसे, महिला की हालत गंभीर

Kondagaon: कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा छिंदली में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में अचानक आग लग गई. हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं.
CG News

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग

नीरज उपाध्याय (कोंडागांव)

Kondagaon: कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा छिंदली में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में अचानक आग लग गई. हादसे में एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं.

ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार बीसोइन बाई मरकाम पति गागरु राम मरकाम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का रिसाव बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामले की जांच जारी

घायलों में गागरु राम मरकाम (56 वर्ष), पिता सुकडू राम मरकाम एवं आकाश मरकाम (24 वर्ष), पिता जय सिंह मरकाम का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. वहीं, सुदामा मरकाम (60 वर्ष), पिता ढुसी राम मरकाम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. प्रारंभिक तौर पर गैस रिसाव के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- मनेंद्रगढ़ में नवविवाहिताओं का दावा, कन्या विवाह योजना में मिला नकली मंगलसूत्र, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

ज़रूर पढ़ें