बस्तर ओलंपिक के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 11 खेल प्रतियोगिताएं होंगी, ये है पूरा शेड्यूल
सांकेतिक तस्वीर
Bastar Olympic 2026: बस्तर ओलंपिक के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं. क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2026 का पंजीयन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा. विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर महीने से शुरू होंगी. इस खेल प्रतियोगिता का ये तीसरा संस्करण है.
बस्तर ओलंपिक का शेड्यूल
बस्तर ओलंपिक का आयोजन एक महीने से ज्यादा समय के लिए होगा. इसमें 11 खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया जाएगा. इन खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और कराटे समेत विभिन्न खेल शामिल हैं. जूनियर वर्ग में 14 से 17 साल के बालक-बालिकाएं और सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.
बस्तर ओलंपिक का तीसरा संस्करण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) September 30, 2026
बस्तर के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अधिक अवसर देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2026 का पंजीयन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर में शुरू होंगी।
11 खेलों में होंगी… pic.twitter.com/LfaSGWv8nH
तीन स्तरों पर प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा. इसमें विकासखंड, जिला और संभाग स्तर शामिल हैं. विकासखंड लेवल पर 1 से 13 नवंबर तक, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर 16 से 25 नवंबर और डिवीजन लेवल पर 7 से 11 दिसंबर तक खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा.
ये भी पढ़ें: CG News: बस्तर में फिर मचेगी तबाही! ओडिशा ने डैम से छोड़ा 162 करोड़ लीटर पानी, रेड अलर्ट जारी
पिछली बार हुए 3.91 लाख रजिस्ट्रेशन
बस्तर ओलंपिक के पहले संस्करण में 1.65 लाख और दूसरे संस्करण में 3.91 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था. तीसरा संस्करण भी स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देगा. इन खेलों की शुरुआत सीएम विष्णुदेव साय की सरकार में हुई. नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इसे शुरू किया गया. अब इन खेल प्रतियोगिताओं को युवाओं का साथ मिल रहा है.