क्या नाहिद राणा ने फेंकी ODI की सबसे तेज गेंद? जानें टॉप-5 की स्पीड
नाहिद राणा
Nahid Rana: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा इन दिनों अपनी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. 23 वर्षीय इस युवा गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 4 विकेट झटके. हालांकि दूसरे मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले सके. सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 158.4 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड बना दिया है.
क्या है सच्चाई?
रिपोर्ट्स के मुतबिक नाहिद राणा को लेकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा पूरी तरह गलत था. जिस गेंद को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी असल में उसकी स्पीड 133 km/h की थी. मजेदार बात तो यह है कि अगर नाहिद ने 158.4 km/h की रफ्तार से भी गेंद फेंकी होती तो भी वह वनडे में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज नहीं होते. वह टॉप-3 में भी नहीं होते.
यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की लगाई क्लास, तूफानी अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास
ODI में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम दर्ज है. साल 2003 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 km/h की रफ्तार से गेंद डाली थी. उनके बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट का नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 km/h की स्पीड से गेंद डाली थी.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्रेट ली का नाम शामिल है. ब्रेट ली नहीं साल 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर की सबसे तेज 161.1 km/h की स्पीड से गेंद फेंकी थी. इस लिस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद सामी चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 156.4 km/h की रफ्तार से गेंद डाली थी. पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड हैं, जिन्होंने 2003 में भारत के खिलाफ 156.4 km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.