MP में मानसून से पहले झमाझम बारिश का दौर जारी, भोपाल-जबलपुर समेत 30 से ज्यादा शहरों में रेनफॉल का यलो अलर्ट

MP Weather: पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई.आंधी-तूफान और बारिश की वजह से तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज गई. प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर राजगढ़ रहा, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
Weather Today

मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है. रविवार (14 जून) को राज्य के 30 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई. भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई. रायसेन और नरसिंहपुर में धूलभरी आंधी चली. सीहोर में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. एमपी की सबसे ज्यादा बारिश उदयपुरा में 42 मिमी मापी गई.

पचमढ़ी में तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंचा

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई.
  • आंधी-तूफान और बारिश की वजह से तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज गई.
  • प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर राजगढ़ रहा, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • खंडवा में 40.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.4 डिग्री, खरगोन में 40 डिग्री और टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया. यहां पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू का MP का 5 दिवसीय दौरा, 21 जून को कूनो नेशनल पार्क में बिताएंगी रात; जानें महामहिम का पूरा शेड्यूल

इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

  • मौसम विभाग ने राज्य के बड़े हिस्से में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.
  • भोपाल, जबलपुर, सीहोर, ग्वालियर, सिवनी, दमोह, दतिया, सतना, श्योपुरकलां, उज्जैन, देवास, इंदौर समेत 30 से ज्यादा शहरों के लिए रेनफॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • विदिशा, रायसेन और सागर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तीनों जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें