‘मुझे बदनाम करने के लिए…’, भगवंत मान ने दी श्री अकाल तख्त के फैसले पर सफाई, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Bhagwant Mann Akal Takht Statement:श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद अब सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है. इसमें उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक फायदा लेने के लिए किया जा रहा है. जबकि वायरल वीड‍ियो उनका नहीं है.
सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान

Bhagwant Mann Akal Takht Statement: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब ने विवादित वीडियो को सही मानते हुए दोषी ठहराया था. इसमें मुख्यमंत्री को ‘पंथ विरोधी’ और ‘गुरु-दोखी’ घोषित किया गया.  इस फैसले के बाद विपक्ष सीएम से इस्तीफे की मांग कर रहा है. तो वहीं पूरे मामले पर अब भगवंत मान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्‍होंने साफ किया कि यह वीडियो उनका नहीं है.  

भगवंत मान ने सफाई पेश करते हुए कहा कि उच्च धार्मिक स्थानों पर बैठे कुछ लोग अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस वीडियो का जिक्र किया जा रहा है, उसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति वे नहीं हैं. न तो उसकी शक्ल उनसे मिलती है और न ही उसका कद किसी तरह से उनसे मिलता है.

हालांकि भगवंत मान ने साफ कहा कि वह अकाल तख्त को सर्वोच्च मानते हैं. इसके साथ उसके प्रति पूरा सम्‍मान भी रखते हैं. लेकिन उन्‍होंने कहा कि हर कोई जानता है कि वहां किस तरह से नियुक्ति होती हैं. यह सब राजनीतिक फायदा लेने के लिए किया जा रहा है.  

भगवंत मान ने क्या कहा?

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं पंजाब में गुरु की बाणी, पानी, किसानी और जवानी के लिए जो सरकारी फैसला ले रहा हूं वह मेरे विरोधियों को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बेअदबी करने वालों को सख्त सजा दिलाने के लिए कानून बनाया है. ये बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है. यही वजह है कि अब इसका सहारा लिया जा रहा है.

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

श्री अकाल तख्त साहिब का फैसला आने के बाद से ही तमाम विपक्षी दल सीएम भगवंत मान के खिलाफ लामबंद हो गए हैं. कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सीएम से इस्तीफे की मांग की है. राजा वडिंग ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह सजा श्री अकाल तख्त से मिली है जो कि सर्वोच्च धार्मिक तख्त है. उन्होंने कहा कि इसका फैसले सभी काे मानना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:‘जो जाना चाहे खुशी-खुशी जाए…’, उद्धव ठाकरे की शिवसेना में फ‍िर हो सकती है टूट? कौन से सांसद कर सकते हैं बगावत

ज़रूर पढ़ें